28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद : कॉलेज छात्रों ने जिम ट्रेनर को पीट-पीटकर मार डाला, 6...

गाजियाबाद : कॉलेज छात्रों ने जिम ट्रेनर को पीट-पीटकर मार डाला, 6 गिरफ्तार

Published on

गाजियाबाद ,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कॉलेज के छात्रों ने मिलकर एक 27 वर्षीय जिम ट्रेनर विराट मिश्रा नाम के युवक की ईंट, पत्थर और लाठी- डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में बीए में पढ़ने वाले छह छात्रों को गिरफ्तार किया है.

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए साहिबाबाद एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि लाजपत नगर के रहने वाले विराट मिश्रा राज नगर में एक जिम में ट्रेनर का काम करता था. एलआर कॉलेज से कुछ दूरी पर उसने अपने घर के पास मुख्य आरोपी मनीष को एक युवती के साथ स्कूटर पर आपत्तिजनक हालत में सवार देखा. तो इस पर विराट मिश्रा ने आपत्ति जताई और दोनों से कहा कि वह रिहायशी इलाके में ऐसी हरकत ना करें.

इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई. मनीष ने अपने कॉलेज के दोस्तों को बुला लिया और विराट पर ईंटों, डंडे और छड़ों से हमला कर दिया. इस दौरान पास में रहने वाले उसके दोस्त बंटी ने विराट को बचाने की कोशिश की. लेकिन लड़कों ने उसे भी पीट दिया. इस मारपीट में दोनों के सिर में चोट लगी और इलाज के लिए दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां बंटी को रविवार को छुट्टी दे दी गई, लेकिन मिश्रा की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई.

बंटी की शिकायत के आधार पर साहिबाबाद थाने में एलआर कॉलेज के बीए के छह छात्रों मनीष कुमार सिंह (20), गौरव कसाना (22), विपुल कुमार (22), मनीष यादव (22), आकाश कुमार (22) और पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने शुरुआत में आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस बीच विराट मिश्रा की मौत के बाद पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में अब धारा 307 को धारा 302 (हत्या) में बदल दिया गया.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...