18.8 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeग्लैमरशाहरुख खान के मन्नत में 8 घंटे छिपे रहे गुजरात से आए...

शाहरुख खान के मन्नत में 8 घंटे छिपे रहे गुजरात से आए 2 लड़के, एक्टर देखकर हुए हैरान

Published on

मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते शाहरुख खान के बंगले मन्नत में घुसने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित पकड़े जाने से पहले एक्टर शाहरुख खान के मेकअप रूप में करीब आठ घंटे तक छिपे हुए थे। उनके खिलाफ आईपीसी के तहत अतिचार और प्रासंगिक अपराधों का मामला दर्ज किया गया है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपी एक्टर के मन्नत की तीसरी मंजिल में स्थित मेकअप रूम के अंदर छुप गए थे, जिन्हें देखकर शाहरुख खान खुद हैरान रह गए। यह घटना दो फरवरी की है। पुलिस के अनुसार दोनों पठान एक्टर शाहरुख खान के फैन हैं और उनसे सिर्फ एक बार मिलना चाहते थे। एक्टर से मिलने के लिए वह दोनों चोरी-छिपे गले में घुस गए। दोनों आरोपितों को सिक्योरिटी गार्ड से पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

रात 3 बजे मन्नत में की एंट्री
मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों लड़कों से पूछताछ की। जिसके बाद पता चला कि मन्नत में घुसे दोनों लड़कों का नाम पठान साहिल सलीम खान और दूसरे का नाम राम सराफ कुशवाहा हैष जिनकी उम्र 20 से 22 साल है। दोनों का दावा है कि वो शाहरुख के फैन हैं। वे करीब 8 घंटे तक शाहरुख खान का इंतजार कर रहे थे। दोनों आरोपित सुबह तड़के 3 बजे मन्नत में घुसे जिन्हें सुबह 10 बजे पकड़ा गया।

मन्नत बंगले के मैनेजर कोलीन डिसूजा ने पुलिस को बताया किसुरक्षा गार्ड ने 2 फरवरी को सुबह 11 बजे उन्हें फोन कर बताया कि दो लोग बंगले के अंदर घुस गए हैं। फिर हाउसकीपिंग उन्हें मेकरूप से लॉबी तक लाए। दोनों अनजान लोगों को देख कर शाहरुख खान चौंक गए थे। मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मन्नत के परिसर की बाहरी दीवार फांद कर प्रवेश किया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गुजरात से आए थे। वहीं पुलिस ने दोनों अरोपियों को 10 हजार रुपये पर जमानत में रिहा कर दिया गया है।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this