13.1 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedOYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की 20वीं मंजिल से गिरकर मौत,...

OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की 20वीं मंजिल से गिरकर मौत, इसी हफ्ते बेटे की हुई थी शादी

Published on

नई दिल्ली,

ओयो (OYO) के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया. खबरों के अनुसार, गुरुग्राम में एक ऊंची इमारत से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है. ओयो के एक प्रवक्ता ने रितेश अग्रवाल के पिता के निधन की पुष्टि की है. साथ ही रितेश अग्रवाल ने भी एक बयान जारी कर कहा कि उनके पिता का निधन हो गया है.

20वें फ्लोर से गिरने से हुई मौत
डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम के अनुसार, घटना की जानकारी लगभग एक बजे मिली. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि रमेश अग्रवाल की मौत 20वें फ्लोर से गिरने की वजह से हुई है. वो DLF क्रिस्टा सोसायटी में रहते थे. पुलिस के अनुसार, वो अपने घर की बालकनी से गिर पड़े, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त घर के अंदर बेटा रितेश अग्रवाल, बहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं. सात मार्च को रितेश अग्रवाल ने गीतांशा सूद से शादी रचाई थी. शादी के तीन दिन बाद ही यह दुखद घटना घटी है.
DLF क्रिस्टा सोसायटी,गुरुग्राम.

‘हमारी निजता का सम्मान करें’
रितेश अग्रवाल ने कहा- ‘भारी मन से मैं और मेरा परिवार यह बताना चाहता है कि हमारे मार्गदर्शक और शक्ति, मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया. उन्होंने एक पूरा जीवन जिया और हर एक दिन मुझे और हम में से कई लोगों को प्रेरित किया. उनकी मृत्यु हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उनके शब्द हमारे दिलों में गहरे तक गूंजेंगे. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें.’

ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल हुए थे दिग्गज
रितेश अग्रवाल ने 29 वर्षीय गीतांशा सूद के साथ सात मार्च को शादी रचाई थी. दिल्ली में उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन की पार्टी दी थी, जिसमें देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. पेटीएम के सीईओ विजय शेखर से लेकर सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासोयोशी सोन भी रिसेप्शन में शामिल हुए थे. रितेश अग्रवाल देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक हैं. उन्होंने साल 2013 में ओयो रूम्स की शुरुआत की थी.

तेजी से बढ़ती होटल चेन
ओयो रूम्स (On Your Own room) दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ती होटल चेन है. कंपनी के नेटवर्क की बात करें तो ये 35 से ज्यादा देशों में 1.5 लाख से होटल्स से जुड़कर काम कर रही है. Oyo लोगों को बेहतरीन सुविधाओं के साथ अपना पसंदीदा होटल किफायती कीमत पर बुक कराने की सुविधा देती है.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...