18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के खेल मैदान में ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2023 का आयोजन

भेल के खेल मैदान में ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2023 का आयोजन

Published on

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल एवं झांसी के कार्यपालक निदेशक विनय निगम के संयोजन में ओपन गोल्फ टूर्नामेंट (ओजीटी) 2023 बीएचईएल गोल्फ कोर्स के हरे-भरे मैदान में सम्पन हुआ । यह टूर्नामेंट 12 से 82 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों के साथ स्ट्रोक प्ले के आधार पर खेला गया था । जिसमें प्रत्येक 18 होल के दो राउंड थे । इसमें डीएसवायडब्ल्यू, सीईपीटीए, इंदौर और महू जैसे प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स के गोल्फरों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया ।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता आरएफ सिद्दीकी, अध्यक्ष बीजीसी और मोती सिंह रावत, महाप्रबंधक, बीएचईएल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे । इस गरिमामयी कार्यक्रम में अरुण सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई, रवींद्र कुमार, महाप्रबंधक आईओसीएल और गौरव तिवारी, निदेशक मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी भी मौजूद थे ।

इस टूर्नामेंट के विजेता महिंदर सिंह खाती 143 के स्कोर के साथ उप विजेता अमन सिंह राजपूत तथा वयोवृद्ध (60-70 वर्ष) श्रेणी के तहत केएस गांधी विजेता और अरूण हेमरोन उप विजेता रहे । इसी क्रम में महिला वर्ग में इंदौर की मिस प्रियंका पालकर और सुश्री मोनिका तीसरे स्थान पर विजयी रहीं । सीनियर (70+) श्रेणी के तहत डॉ. निर्भय श्रीवास्तव और हीरा सिंह क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...