21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली के बजट को गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी, विज्ञापन खर्च पर...

दिल्ली के बजट को गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी, विज्ञापन खर्च पर LG ने उठाए थे सवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार के बजट को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। अब बुधवार को दिल्ली विधानसभा में बजट पेश किया जा सकता है। पहले बजट पेश करने की तारीख 21 मार्च ही तय थी, लेकिन कुछ प्रस्तावों से असहमति के कारण केंद्र ने बजट को हरी झंडी नहीं दी थी। इस कारण पूर्वनिर्धारित तारीख को बजट पेश नहीं हो सका। इस पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने केंद्र पर प्रदेश का विकास रोकने का एक और बहाना ढूंढने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बजट को स्वीकृति देने की अपील की। इसके कुछ घंटे बाद ही दिल्ली के बजट पर केंद्र का मुहर लग गया।

यूं फंसा दिल्ली का बजट
सूत्रों के मुताबिक, उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 9 मार्च को ही कुछ टिप्पणियों के साथ दिल्ली सरकार के एनुअल फाइनैंशनल स्टेटमेंट 2023-24 को मंजूरी देकर फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी थी। फिर दिल्ली सरकार ने बजट पर राष्ट्रपति की मंजूरी लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा। गृह मंत्रालय ने 17 मार्च को दिल्ली सरकार को अपनी राय दी जिसमें कुछ आपत्तियां जाहिर की गई थीं। इसी मामले में बजट को तय वक्त पर राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल सकी। उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर दिल्ली के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया।

केंद्र पर बरसे सीएम केजरीवाल
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मीडिया के जरिए कहा, ‘आपको जानकर ताज्जुब होगा। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। कल सवेरे (मंगलवार को) दिल्ली सरकार का बजट आना है विधानसभा में, लेकिन केंद्र सरकार ने आज (सोमवार) शाम को हमारे बजट पर रोक लगा दी है। अब कल (मंगलवार) सुबह बजट नहीं आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को, डॉक्टर्स को, टीचर्स को, किसी को भी आज से सैलरी नहीं मिलने वाली है। आखिर ये चल क्या रहा है?’ सीएम ने बुधवार को पीएम मोदी के नाम चिट्ठी लिखी और उनसे दिल्ली के बजट को मंजूरी देने का आग्रह किया। ध्यान रहे कि दिल्ली के केंद्रशासित प्रदेश होने के नाते यहां के बजट को राष्ट्रपति की मंजूरी लेने की संवैधानिक अनिवार्यता है। बजट दस्तावेज राष्ट्रपति के पास जाने से पहले उप-राज्यापल और केंद्रीय गृह मंत्रालय से होकर गुजरता है।

Latest articles

मप्र में तबादलों की 15 जून की समय-सीमा खत्म, सूची अटकने से एक हफ्ते बढ़ सकती है

भोपाल। मप्र में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों के लिए सरकार द्वारा तय की गई...

भोपाल एटीएस की कार्रवाई: तीसरा आरोपी शाकिर मेव गिरफ्तार, डिजिटल नेटवर्क और विदेशी संपर्कों की जांच तेज

भोपाल। मध्य प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने देश विरोधी और आतंकी साजिशों के खिलाफ...

मप्र में 2440 बसों के कथित नियमविरुद्ध पंजीयन पर बढ़ा विवाद, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

भोपाल। मप्र में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के अनिवार्य 'टाइप अप्रूवल...

स्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से चाकू की नोक पर लूट, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में रविवार रात...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...