15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedबिश्नोई समाज से राखी सावंत ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोलीं- सलमान...

बिश्नोई समाज से राखी सावंत ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोलीं- सलमान नेक इंसान है, प्लीज छोड़ दो

Published on

आदिल खान के साथ अपने विवाद को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाली राखी सावंत रमजान महीने में रोजा रख रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के लिए इफ्तार पार्टी भी रखी। उसका वीडियो भी सामने आया। इसके बाद एक्ट्रेस ने पपाराजी के साथ भी बातचीत की। वहां जहां उन्होंने सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सलमान खान का सपोर्ट करते हुए कहा कि एक दिग्गज हैं और किसी को भी उनके बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत  ने कहा- मैं कहती हूं सलमान खान एक नेक इंसान हैं.. गरीबी के दाता है, एक लेजेंड है.. सलमान भाई के लिए दुआ करो, वो लोगो के लिए इतना करते हैं.. मैं चाहती हूं सलमान भाई के दुश्मनों की आंखें फूट जाए। उनकी याददाश्त शक्ति खत्म होजाए.. मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि कोई मेरे सलमान भाई के लिए बुरा न सोचे। इतना ही नहीं, राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी। कान पकड़कर उठक-बैठक भी किए। हाथ जोड़े कि वह सलमान खान भाई की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हैं। कहती हैं कि एक्टर पर बुरी नजर मत रखो। उनको टारगेट न करो।

राखी सावंत ने सलमान का लिया पक्ष
राखी सावंत ने सलमान खान के खिलाफ आए इंटरव्यूज पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, मैं ये कहना चाहती हूं उन लोगो को जो सलमान भाई के अगेंस्ट इंटरव्यू दे रहे हैं कि उन्होंने क्या बिगाडा है तुम्हारा… क्यों मेरे भाई के बीच हाथ धो के पड़े हो.. वो बहुत नेक इंसान है। उनका पीछा प्लीज छोड़ दो। सलमान भाई इतने अमीर हैं लेकिन वो लोगो के लिए सब करते हैं.. उन्होंने मेरी मां के लिए बहुत कुछ किया है।

लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो के बाद लोगों ने भी कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- सलाम है आपको राखी जी। मीडिया में आकर बिश्नोई के बारे में खुले आम बोलना। ये हिम्मत का ही काम है। सच कहती हो आप। वहीं, कुछ ने कहा कि उन्होंने जीव हत्या की है। हिरण को मारा है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...