13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यहर्ष संघवी के सूरत में 'सलीम बन गया सुरेश', क्या था मंसूबा?...

हर्ष संघवी के सूरत में ‘सलीम बन गया सुरेश’, क्या था मंसूबा? खुलासे के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में लव जिहाद कई मामलों के सामने आने के बाद सूरत में मुस्लिम युवक के हिंदू बनने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने 27 साल के युवक के अरेस्ट किया है। युवक ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान ओजेर आलम से अर्जुन सिंह कर ली थी। पुलिस ने युवक के पास से दो अलग-अलग आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी के सूरत में ही ‘सलीम से सुरेश’ बनने के इस मामले के खुलासे के बाद हड़कंप की स्थिति है। कुछ रिपोर्ट लव जिहाद की बात कही गई हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान बदलने वाले इस युवक की धरपकड़ विश्व हिंदू परिषद् के एक नेता की शिकायत के बाद की है।

क्या है पूरा मामला?
सूरत पुलिस ने अवध टेक्सटाइल मार्केट में एक युवक को अरेस्ट किया है। रूही फैशन नाम के शोरूम में काम करने वाला यह युवक सभी को अपना नाम अर्जुन सिंह बताता था। पुलिस को एक शिकायत मिली कि यह शख्स मुस्लिम है। इसके बाद जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसके पास से दो आधार कार्ड मिले। इसमें एक में वह मुस्लिम है। दूसरे में वह हिंदू है। शोरूम में पिछले नौ महीने से काम कर युवक सभी को अपना नाम अर्जुन सिंह ही बताता था। पुलिस ने युवक के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनाने पर आईपीसी की धारा 419, 465 , 468 के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके साथ शोरूम के मालिक और वहां काम करने वाले स्टॉफ के भी बयान दर्ज किए हैं।

मुस्लिम से क्यों बना हिंदू?
पुलिस युवक को अरेस्ट करने के बाद इस बात की जांच कर रही है कि आखिर युवक ने खुद को मुस्लिम से हिंदू क्यों बनाया? उसने हिंदू नाम से क्यों आधार कार्ड बनाया और फिर शोरूम में नौकरी कर रहा था। इसके चलते उसके पास अर्जुन सिंह नाम का विजिटिंग कार्ड भी था। पुलिस इस मामले में लव जिहाद के एंगल से भी जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने आखिर क्यों किया? उसका मंसूबा क्या था?

बिहार का रहने वाला है युवक
युवक ने फर्जी आधार कार्ड में खुद को राजस्थान का निवासी दिखाया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि युवक मूलरूप से बिहार के पश्चिम चंपारण का रहने वाला है। वह कई सालों से सूरत में रह रहा था। पिछले कई महीनों से वह अवध मार्केट में स्थित रूही फैशन में काम कर रहा था। सूरत का अवध मार्केट का इलाके में हिंदू बहुल है। सूरत में यह सनसनीखेज मामला तब आया है जब गुजरात के गृह मंत्री ने सलीम से सुरेश बनने वालों को खुले तौर पर चेतावनी दे रखी है।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...