3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeविवेक अग्निहोत्री ने जवान का मजाक उड़ाने के बाद की तारीफ, कहा-...

विवेक अग्निहोत्री ने जवान का मजाक उड़ाने के बाद की तारीफ, कहा- शाहरुख से बोलकर टिकट दिला दो यार

Published on

विवेक अग्निहोत्री ने कुछ दिनों पहले शाहरुख खान की ‘जवान’ पर बना मीम शेयर किया था, और अब वह फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यहां तक कि विवेक अग्निहोत्री ने एक फैन से कह दिया कि कोई शाहरुख को बोलकर उन्हें टिकट दिला दे। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही ट्विटर पर Ask Me Anything सेशन रखा था। इसमें उन्होंने यूजर्स को इनवाइट किया कि वो मनचाहे सवाल पूछ सकते हैं। और वह उनका जवाब देंगे।इसी सेशन के दौरान एक यूजर ने Vivek Agnihotri से पूछा कि ‘जवान’ का ट्रेलर कैसा लगा, तो जवाब में डायरेक्टर ने लिखा, ‘अद्भुत। माइंड ब्लोइंग। यह ब्लॉकबस्टर होगी। इस फिल्म पर ब्लॉकबस्टर लिखा है।’

‘जवान देखोगे? विवेक अग्निहोत्री बोले- फर्स्ट डे, फर्स्ट शो
एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या वह ‘जवान’ देखेंगे, तो विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि वह फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे, लेकिन टिकट ही नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘FDFS, FDFS (फर्स्ट डे फर्स्ट शो) लेकिन टिकट कहां हैं यार? शाहरुख को बोलके दिला दो प्लीज।’

पहले दिन बिके 2.71 लाख टिकट
‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होगी, और इसके लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड है। फिल्म की बहुत ही भयंकर एडवांस बुकिंग हुई है। पहले दिन ही इस फिल्म की 2.71 लाख टिकटें बिक गए, जबकि रिलीज तक पांच दिन का समय बाकी है। पहले दिन ही एडवांस बुकिंग से ‘जवान’ ने 8.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

‘जवान’ के ट्रेलर की तारीफ
फिल्म में दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। ‘जवान’ में शाहरुख खान का डबल रोल है। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...