9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर, रुपए का प्रदर्शन सबसे ज्यादा...

पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर, रुपए का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब, श्रीलंका भी निकला आगे

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की मुद्रास्फीति श्रीलंका से आगे निकल गई है, जो एशिया में अब तक की सबसे ज्यादा तेज है। इस साल पाकिस्तानी रुपए में डॉलर के मुकाबले 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसके कारण पाकिस्तान में खाने पीने और ऊर्जा महंगी हुई है। मंगलवार को ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में अप्रैल में उपभोक्ता कीमतों में 36.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 1964 के बाद सबसे ज्यादा है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि परिवहन की कीमतों में 56.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुए है।

आंकड़ों के मुताबिक खाने पीने की चीजों में 48.1 फीसदी, कपड़े और जूते की कीमतों में 21.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आवास और बिजली पानी की कीमत 16.9 फीसदी बढ़ी है। पाकिस्तान के साथ ही दक्षिण एशिया में एक और देश है जो भारी संकट का सामना कर रहा है। इसका नाम श्रीलंका है। श्रीलंका की मुद्रास्फीति की दर अप्रैल में घट कर 35.3 हो गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार 2023 में पाकिस्तानी रुपए का कमजोर प्रदर्शन दुनिया में सबसे खराब प्रदर्शन में एक रहा।

पाकिस्तान के आर्थिक हालात खराब
पाकिस्तानी रुपए के लगातार गिरने से सामान का आयात करना और भी महंगा होता जा रहा है। पाकिस्तान को उम्मीद है कि उसे आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर का ऋण मिलेगा। लेकिन इस ऋण के लिए लगाई गई शर्तों के कारण महंगाई के और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। पाकिस्तान को अगर डिफॉल्ट होने से बचना है तो उसे बेलआउट फंड की जरूरत पड़ेगी। आर्थशास्त्री अंकुर शुक्ला के मुताबिक पाकिस्तान स्टेट बैंक आने वाले दिनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। उनके मुताबिक मई में महंगाई चरम पर होगी और फिर धीरे-धीरे चीजें कुछ सस्ती होंगी।

दबाव में शहबाज शरीफ
पाकिस्तान में आर्थिक संकट के साथ-साथ राजनीतिक अस्थिरता भी देखने को मिल रही है। यही कारण है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लगातार दबाव में हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चेयरमैन इमरान खान ने जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की है। इमरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान में जल्द से जल्द चुनाव नहीं कराए जाते तो श्रीलंका से भी ज्यादा खराब स्थिति हो जाएगी। इसके साथ ही जनता भी सड़कों पर उतर सकती है।

Latest articles

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...