19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलऐसी बदतमीजी बर्दाश्त नहीं! रातों-रात एक्शन, विराट-गंभीर को BCCI ने दी कड़ी...

ऐसी बदतमीजी बर्दाश्त नहीं! रातों-रात एक्शन, विराट-गंभीर को BCCI ने दी कड़ी सजा

Published on

लखनऊ

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बीती रात हुई लड़ाई के बाद सख्त एक्शन लिया गया है। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दोनों दिग्गजों की पूरी मैच फीस काट दी गई है जबकि नवीन-उल-हक को 50 फीसदी जुर्माना देना होगा। आईपीएल मीडिया रिलीज में कहा गया, ‘लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर को आर्टिकल 2.21 के अंतर्गत लेवल-2 का दोषी पाया गया है। आरसीबी के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली भी इसी आरोप के दोषी पाए गए हैं।’

किसकी कितनी फीस कटी?
विराट कोहली- 1.07 करोड़ (100%)
गौतम गंभीर- 25 लाख (100%)
नवीन-उल-हक- 1.79 लाख (50%)

ठोका गया भारी जुर्माना
मैच के बाद, कोहली और गंभीर के बीच जमकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद अमित मिश्रा, आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और लखनऊ सुपरजायंट्स के सहायक कोच विजय दहिया को बीच बचाव करना पड़ा। बाद में कोहली को लखनऊ के कप्तान और अपने खास दोस्त केएल राहुल से बात करते भी देखा गया। इधर लखनऊ के दाएं हाथ के अफगान तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक पर भी आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जो मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान कोहली से बहस करते दिखे थे। मैच में भी विराट से उनकी तकरार हुई थी। नवीन को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है।

लो स्कोरिंग रोमांचक मैच में जीती RCB
इस सीजन खेले गए पिछले मैच में मुकाबला अंतिम गेंद तक चला था जहां बाजी लखनऊ ने मारी थी। बाजी पलटने की बारी इस बार बैंगलोर की थी और उसने लखनऊ को उसके घर पर 18 रन से हराकर हिसाब बराबर किया। धीमे और टर्निंग ट्रैक पर आरसीबी ने 126/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखनऊ की टीम 108 रन पर सिमट गई।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...