14.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलआखिरी ओवर में इशांत ने पलटी बाजी, छोटे स्कोर में भी दिल्ली...

आखिरी ओवर में इशांत ने पलटी बाजी, छोटे स्कोर में भी दिल्ली ने गुजरात को हराया

Published on

अहमदाबाद,

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 44वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से मात दी। 131 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात की टीम आखिरी ओवर में 5 रन से दूर रह गई। इशांत शर्मा ने 20वें ओवर में राहुल तेवतिया का विकेट लिया और 12 रन डिफेंड भी किए। गुजरात की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे अधिक 59 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से खलील अहमद और इशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले दिल्ली की ओर से अमन हकीम खान ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वहीं गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी ने अपने आईपीएल करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर डालते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के 6 अंक हो गए हैं।

पहला विकेट: ऋद्धिमान साहा – 0(6) रन – (0/1, 0.6 ओवर)
दूसरा विकेट: शुभमन गिल – 6(7) रन – (18/2, 3.1 ओवर)
तीसरा विकेट: विजय शंकर – 6(9) रन – (26/3, 4.6 ओवर)
चौथा विकेट: डेविड मिलर – 0(3) रन – (32/4, 6.4 ओवर)
पांचवां विकेट: अभिनव मनोहर – 26(33) रन – (94/, 17.1 ओवर)

दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला
दिल्ली टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. उसने अब तक अपने 8 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं. वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है. यदि दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उसे अपने बाकी बचे सभी 6 मैच जीतने होंगे.

पहला विकेट: फिल सॉल्ट – 0(1) रन – (0/1, 0.1 ओवर)
दूसरा विकेट: डेविड वॉर्नर – 2(2) रन – (6/2, 1.1 ओवर)
तीसरा विकेट: रिली रोशौ – 8(6) रन – (16/3, 2.5 ओवर)
चौथा विकेट: मनीष पांडे – 1(4) रन – (22/4, 4.1 ओवर)
पांचवां विकेट: प्रियम गर्ग – 10(14) रन – (23/5, 4.6 ओवर)
छठा विकेट: अक्षर पटेल – 27(30) रन – (73/6, 13.6 ओवर)

 

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...