24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलाहौर हाईकोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से धक्का-मुक्की, टूटा पैर

लाहौर हाईकोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से धक्का-मुक्की, टूटा पैर

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का पैर एक बार फिर से फ्रैक्चर हो गया है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का कहना है कि लाहौर हाईकोर्ट में धक्का-मुक्की के दौरान इमरान खान का पैर फ्रैक्चर हो गया. पीटीआई पार्टी के सांसद शिबली फराज ने बताया कि लाहौर हाईकोर्ट में मंगलवार को पेशी के दौरान हुई हाथापाई की वजह से इमरान खान का पैर फ्रैक्चर हो गया. डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है. इस दौरान उन्होंने शहबाज सरकार पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि इमरान खान पूरी तरह दुरुस्त होने के बाद एक बार फिर से अदालती कार्रवाइयों में शामिल होंगे क्योंकि वह अदालतों का सम्मान करते हैं.सीनेटर फराज ने डॉ. इफ्तिखार दुर्रानी का वह ट्वीट भी शेयर किया, जिसमें इमरान खान के पैर का एक्सरे की तस्वीर लगी है.वहीं, डॉ. दुर्रानी ने कहा कि पीटीआई लगातार सरकार से इमरान खान की सुरक्षा का मुद्दा उठा रही थी, जिसे अनदेखा किया जाता रहा. इसी का नतीजा है कि इमरान खान को भीड़ ने धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गए.

बता दें कि लाहौर हाईकोर्ट ने 18 अप्रैल को एक मामले में तीन मई तक जमानत दी थी. इमरान ने जमानत अवधि बढ़ाने और कोर्ट में पेशी में छूट दोे की अपील की थी. हाईकोर्ट ने इमरान का यह अनुरोध मान लिया था लेकिन उन्हें तीन मई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था.इससे पहले पिछले साल तीन नवंबर को पाकिस्तान के गुजरांवाला में आजादी मार्च के दौरान इमरान खान पर फायरिंग हुई थी, जिसमें उनके दोनों पैरों में गोलियां लगी थी. गोली लगने की वजह से उनके दाएं पैर की हड्डी टूट गई थी.

 

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...