17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटेक्सास के मॉल में गनमैन ने बरसाई गोलियां, 9 की मौत-कई घायल,...

टेक्सास के मॉल में गनमैन ने बरसाई गोलियां, 9 की मौत-कई घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में डलास शहर के एक मॉल में बंदूकधारी ने गोलियां चलाईं जिसमें 9 लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस की कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घायलों में बच्चों सहित कई शामिल हैं। एक संदिग्ध को मार दिया गया है वहीं, दूसरे संदिग्ध की तलाश की जा रही है। लोगों को अगले किसी भी आदेश तक क्षेत्र से हटने को कहा गया है।

पुलिस का हवाला देते हुए द एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बंदूकधारी गाड़ी से बाहर निकला और अचानक गोली चलाना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने एक पुलिस अधिकारी और मॉल के एक सुरक्षाकर्मी को जमीन पर बेसुध पड़े देखा।

एलेन पुलिस ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में कहा कि नौ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। डलास इलाके के ‘मेडिकल सिटी हेल्थकेयर’ अस्पताल ने बताया कि 5 से 61 साल के बीच के 8 लोगों का इलाज हो रहा है। सोशल मीडिया पर घटना से संबंधित कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें एक शख्स मॉल के बाहर गाड़ी से उतरता दिखाई दे रहा है और अचानक उसने लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने हमलावर को किया ढेर
पुलिस विभाग ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा कि एलेन इलाके का एक पुलिस अधिकारी पास ही मौजूद था और उसे दोपहर तीन बजकर 36 मिनट पर घटना की सूचना मिली। पोस्ट में कहा गया, ‘‘अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई की और हमलावर को ढेर कर दिया। इसके बाद उसने अन्य पुलिसकर्मियों को भेजे जाने का अनुरोध किया। एलेन फायर डिपार्टमेंट ने नौ लोगों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। इलाके में अब कोई खतरा नहीं है।”

एलेन फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन बॉयड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनका विभाग कम से कम नौ घायलों को अस्पताल ले गया। बॉयड ने कहा कि उनमें से दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। पीड़ितों में से तीन की हालत गंभीर थी और चार स्थिर थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...