16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिमणिपुर: राहत शिविरों में 6164 बच्चे और 232 प्रेग्नेंट महिलाएं, सरकार ने...

मणिपुर: राहत शिविरों में 6164 बच्चे और 232 प्रेग्नेंट महिलाएं, सरकार ने लोकसभा में बताया

Published on

नई दिल्ली ,

मणिपुर में हालात अभी भी सामान्य नहीं हो सके हैं. सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि शरणार्थी शिविरों में 6 महीने से 6 साल की उम्र के 6164 बच्चे रह रहे हैं, जबकि 2638 किशोर लड़कियां, 232 गर्भवती महिलाएं रह रही हैं. मणिपुर के शरणार्थी शिविरों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं पर लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जानकारी दी.

अन्नपूर्णा देवी के अनुसार इन शिविरों में 6 महीने से छह साल की उम्र के 6,164 बच्चे, 2,638 किशोर लड़कियां, 232 गर्भवती महिलाएं रह रही हैं. ये सभी 271 आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े हुए हैं.प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही 103 महिलाओं को नामांकित किया गया है. इनमें से 70 महिलाओं को 3000 रुपये की पहली किस्त मिली है, जबकि 33 को 2000 रुपये की दूसरी किस्त मिली है. इसके अलावा, दूसरी बार मां बनने वाली 53 महिलाओं को 6000 रुपये दिए गए है.

इसके अलावा 359 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 268 आंगनवाड़ी सहायिका राहत शिविरों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं, जो विस्थापितों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अस्थायी आंगनवाड़ी सेवाओं का प्रबंधन कर रहे हैं.

मंत्री ने कहा कि केंद्र ने मणिपुर सरकार के अनुरोध पर राहत शिविरों में रहने वाले विस्थापितों के लिए 400.42 करोड़ रुपये की विशेष सहायता को मंजूरी दी है. पिछले वर्ष मई में इंफाल घाटी स्थित मैतेई और पहाड़ी क्षेत्र स्थित कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए थे.

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...