24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में कांग्रेस की वापसी! जानिए टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के नतीजे...

कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी! जानिए टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के नतीजे में किसे कितनी सीटें

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक की 224 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब सबकी नजरें 13 मई को आने वाले नतीजों पर है। हालांकि उससे पहले विभिन्न एग्जिट पोल्स ने कर्नाटक में इस बार किसकी सरकार बनेगी, इसका अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। इसके अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस की सत्ता वापसी हो सकती है। कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। कर्नाटक में बहुमत का आंकड़ा 113 का है। वोट फीसदी के मामले में भी कांग्रेस के बीजेपी से आगे निकलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के नतीजे
बीजेपी को 78-92
कांग्रेस को 106-120
जेडीएस को 20-26
अन्य को 2-4

किस पार्टी का कितना वोट फीसदी ?
बीजेपी 36.70 फीसदी
कांग्रेस – 40.90 फीसदी
जेडीएस 16.10 फीसदी
अन्य 6.30 फीसदी

किस इलाके में कितनी सीटों का अनुमान?
कोस्टल कर्नाटक क्षेत्र
बीजेपी- 15 से 17
कांग्रेस- 2-4

मध्य कर्नाटक क्षेत्र
बीजेपी 16 -18
कांग्रेस 8-10
जेडीएस 0-1

दक्षिण कर्नाटक क्षेत्र
बीजेपी 6-9
कांग्रेस 28-31
जेडीएस 19-25
अन्य -1

हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र
बीजेपी 9-11
कांग्रेस 27-30
जेडीएस 0-1
अन्य 0-1

बॉम्बे कर्नाटक क्षेत्र
बीजेपी 21-25
कांग्रेस 26-29

कर्नाटक में कितनी वोटिंग?
कर्नाटक की 224 सीटों शाम पांच बजे तक 65.69 फीसदी वोटिंग हुई। कर्नाटक चुनाव के लिए मतगणना 13 मई को होगी। इसी के साथ स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार किसकी बनेगी और विपक्ष में कौन बैठेगा।

2018 कर्नाटक चुनाव के नतीजे
पिछली बार कर्नाटक में 72.13 फीसदी मतदान हुआ था जबकि 15 मई को नतीजे आए थे। इसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बीजेपी को 104 सीटों मिली थीं जबकि कांग्रेस 78 सीटें जीतने में सफल रही थी। इसके अलावा जेडीएस को 37 सीटें प्राप्त हुई थीं। कर्नाटक में पिछली बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी। यह सरकार महज साल भर ही चल सकी थी जिसके बाद बीजेपी ने सत्ता में वापसी की थी।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...