23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान में हालात बेकाबू, पंजाब और खैबर प्रांत में सेना बुलाई गई,...

पाकिस्‍तान में हालात बेकाबू, पंजाब और खैबर प्रांत में सेना बुलाई गई, तोशाखाना केस में इमरान खान दोषी करार

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद से उनके समर्थकों की तरफ से हिंसा जारी है। मंगलवार को पाकिस्‍तान तहाीक-ए-इंसाफ (PTI) के मुखिया इमरान को रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया था। आज इमरान की हाई कोर्ट में पेशी हुई है। गिरफ्तारी के बाद उनकी पहली तस्‍वीर सामने आई है। इमरान खान इस समय नैशनल अकाउंटबिलिटी ब्‍यूरो (NAB) की हिरासत में हैं। दूसरी ओर उनके समर्थक देश के कई हिस्‍सों में जमकर हिंसा कर रहे हैं जिससे हालाता बेकाबू हो गए हैं। सेना के कई ठिकानों पर समर्थकों के हमले जारी हैं। पंजाब और खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में सरकार ने आर्मी को बुला लिया है। इस बीच इमरान खान तोशाखाना केस में दोषी करार दिए गए हैं। उनके खिलाफ आरोप तय कर दिया गया है। एक नजर डालिए पिछले 24 घंटे में अभी तक क्‍या-क्‍या हुआ है।

14 दिनों की हिरासत की मांग
पाकिस्‍तान के पूर्व सूचना मंत्री और इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी ने कहा है कि देश के दो प्रांतों में सेना को बुलाया गया है। पंजाब और खैबर पख्‍तूनख्‍वा दोनों ही प्रांत देश की आबादी का 75 फीसदी आते हैं। उन्‍होंने कहा कि ये दोनों ही अब सेना के नियंत्रण में हैं। इमरान खान को हाई कोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइंस स्थित पुलिस हेडक्‍वार्ट्स पर रखा गया था। यहां पर इमरान नैब की हिरासत में हैं और स्‍पेशल कोर्ट में उन्‍हें पेश किया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इमरान के वकील उनके पक्ष में दलील रख रहे हैं। नैब ने हालांकि इमरान के लिए 14 दिनों की हिरासत में मांगी है। हो सकता है कि उन्‍हें रिहाई मिल जाए और यह भी हो सकता है कि उन्‍हें जेल में ही डाल दिया जाएा। पुलिस लाइंस में जिधर गिरफ्तारी के बाद इमरान को रखा गया है, वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पुलिस लाइंस के मेन गेट की तरफ जाने वाली सड़क को पूरी तरह से ब्‍लॉक कर दिया गया है।

इमरान खान के करीबी और पीटीआई के जनरल सेक्रेटरी असद उमर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उमर को काउंटर टेररिज्‍म डिपार्टमेंट ने इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट से ही गिरफ्तार किया है। पीटीआई ने इमरान की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट की तरफ से इमरान के अरेस्‍ट को कानूनी बताया गया है।

पीटीआई ने दी 20 वकीलों की लिस्‍ट
सत्‍ताधारी पाकिस्‍तान म‍ुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के मोहसिन रांझा पुलिस लाइंस में ही मौजूद हैं। उन्‍होंने जोर देकर कहा है कि पीटीआई मुखिया की गिरफ्तारी को सभी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद ही अंजाम दिया गया है। वहीं स्‍पेशल कोर्ट में सुनवाई से पहले इस्‍लामाबाद पुलिस की तरफ से ट्वीट कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बारे में बताया गया है। पुलिस लाइंस हेडक्‍वार्ट्स पर एक नया पुलिस गेस्‍ट हाउस बनाया गया है। यहां पर इमरान के खिलाफ जिस केस की सुनवाई चल रही है उसे जिला चुनाव कमिश्‍नर वर्सेज इमरान खान नियाजी का टाइटल दिया गया है। पीटीआई की तरफ से 20 वकीलों की लिस्‍ट दी गई थी जिसमें से सिर्फ तीन को ही एंट्री दी गई है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...