20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorizedथैंक्यू केदारनाथ... सारा अली खान ने जोड़े हाथ, झुकाया सिर, फैंस को...

थैंक्यू केदारनाथ… सारा अली खान ने जोड़े हाथ, झुकाया सिर, फैंस को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद

Published on

सारा अली खान ने कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर केदारनाथ वेकेशन की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। सारा ने बाबा केदारनाथ को धन्यवाद भी कहा है।Sara Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं पहली बार इन जगहों पर आई थी- मैंने कभी कैमरा का सामना नहीं किया था।’

कैमरा के बिना लाइफ नहीं!
27 साल की एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अब वो कैमरा के बिना लाइफ को इमेजिन भी नहीं कर सकती हैं। वो लिखती हैं, ‘आज मैं इसके (कैमरा) बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकती हूं।’सारा अली खान ने बाबा केदारनाथ को धन्यवाद कहते हुए लिखा, ‘मैं जो हूं उसे बनाने और मुझे वो सब देने के लिए धन्यवाद केदारनाथ जो मेरे पास है।’

खुद को कहा भाग्यशाली
सारा आगे लिखती हैं, ‘बहुत कम लोग आपके पास आने के लिए भाग्यशाली होते हैं। मैं आभार और सराहना से भरी हुई हूं कि मैं सिर्फ आपको धन्यवाद देने के लिए वापस आ सकती हूं।’सारा ने अपनी बात जय भोलेनाथ कहकर खत्म की। साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।सारा की इन फोटोज को देखकर फैंस को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई।

केदारनाथ में शूटिंग
सुशांत और सारा ने ‘केदारनाथ’ फिल्म में काम किया था। उसकी कुछ शूटिंग केदारनाथ में भी हुई थी। सारा अली खान को पिछली बार ‘गैसलाइट’ फिल्म में देखा गया था। इसमें विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह भी थे।अब सारा को ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘ऐ वतन मेरे वतन’, ‘मर्डर मुबारक’ और जगन शक्ति की एक फिल्म में देखा जाएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...