15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यतेलंगाना में हिंदू एकता यात्रा निकालेगी BJP, फिल्म द केरला स्टोरी की...

तेलंगाना में हिंदू एकता यात्रा निकालेगी BJP, फिल्म द केरला स्टोरी की टीम ले सकती है ह‍िस्‍सा

Published on

हैदराबाद

विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टीम 14 मई को तेलंगाना के करीमनगर शहर में बीजेपी की ओर से आयोजित की जा रही हिंदू एकता यात्रा में शामिल हो सकती है। राज्य बीजेपी प्रमुख बंदी संजय कुमार ने गुरुवार को कहा कि वह हिंदू एकता यात्रा में टीम की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। करीमनगर से सांसद संजय ने ट्वीट करके द केरल स्टोरी में अभिनय करने वाली अदाह शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।

संजय ने ट्वीट करते हुए लिखा क‍ि सिनेमाघरों में आपका शानदार करियर हो और हमारे सांस्कृतिक लोकाचार को छूने वाली और अपरंपरागत स्क्रिप्ट लाएं। वह हिंदू एकता यात्रा में फिल्म टीम की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं। हैदराबाद में 7 मई को फिल्म देखने के बाद संजय ने कहा था कि वह ऐसी और फिल्में बनाने को प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान उन्होंने राज्य में बीजेपी के सत्ता में आने पर टैक्स में छूट देने का वादा किया था।

हिंदू एकता यात्रा के लिए द‍िया था न्‍योता
संजय ने खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक और निर्माता सुदीप्तो सेन और विपुल शाह को हिंदू एकता यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। संजय ने आरोप लगाया कि देश में आतंक फैलाने और लव जिहाद को बढ़ावा देने की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि फिल्म में जमीनी हकीकत का केवल 5 प्रतिशत दिखाया गया है।

हिंदू एकता यात्रा में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद
संजय को हिंदू एकता यात्रा में लगभग एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है। इस यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, तेलंगाना के बीजेपी प्रभारी तरुण चुघ और अन्य नेता शामिल होंगे। संजय ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए काम करने वाले सभी लोगों से यात्रा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा हिंदुओं की एकता को प्रदर्शित करेगी।

साल के आख‍िर में होने हैं विधानसभा चुनाव
यात्रा को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में बहुमत के ध्रुवीकरण के बीजेपी के एक और प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव में चंद महीने बचे हैं और भगवा पार्टी ने अपने वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

कांग्रेस पर हमलावर है बीजेपी
पिछले हफ्ते, बीजेपी ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी के राज्य मुख्यालय गांधी भवन के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। दरअसल कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा किया था। जिसका बीजेपी नेताओं ने विरोध करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...