19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की जमीन पर जहां चाहे वहां खड़े करो वाहन, प्रबंधन मौन

भेल की जमीन पर जहां चाहे वहां खड़े करो वाहन, प्रबंधन मौन

Published on

भोपाल।

भेल टाउनशिप के कई इलाकों में इन दिनों कई निजी बसों का जमावड़ा हर जगह देखने को मिलता है। ट्रेवल्स संचालक अपने वाहनों को प्रबंधन द्वारा बनाए गए नियमों को दरकिनार कर बड़ी आसानी से खड़े कर रहे हैं, जिससे काफी लोग परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि इतना सब होते हुए भी भेल प्रबंधन कोई भी कार्यवाई करने से कतरा रहा है। यदि कोई वाहन संचालक किसी निजी भूमि पर वाहन खड़ा करता है तो उसे बकायदा इसका शुल्क जमीन मालिक को देना पड़ता है, लेकिन भेल की निजी भूमि पर यह वाहन नि:शुल्क खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक भेल टाउनशिप के कई इलाकों में इंजीनियरिंग कालेजों की बसों के अलावा कई निजी ट्रेवल ऐजेंसी की बसें बे-रोकटोक खड़ी होती है। इनमें प्रमुख है जवाहर लाल स्कूल के समीप, आदर्श मार्केट चौराहा, पिपलानी बी सेक्टर, बरखेड़ा, गोविंदपुरा आदि कई जगहों पर कई निजी बसें बिना भेल प्रबंधन की रजामंदी के यहां खड़ी होती है। जो जगह भेल प्रबंधन ने अपनी बसों के लिए निर्धारित की है उन पर निजी बसें खड़ी हो रही है इसके बाद भी भेल प्रबंधन कोई कार्यवाही करने से कतरा रहा है।

जानकारों का कहना है कि या तो प्रबंधन को इन बसों को यहां से हटा देना चाहिए या फिर इनसे बकायदा शुल्क लेना चाहिए। इससे यहां के आसपास रहने वाले लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहीं नहीं कई बार तो इन बसों के ड्रायवर मदिरा का सेवन कर उत्पाद मचाते हैं। यही नहीं भेल टाउनशिप के आस-पास स्थित कई कालोनियों के अंदर यह बसें खड़ी रहती हैं, जिससे यहां के काफी रहवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि वाहन खड़े होने से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ता है।

प्रबंधन ने समय रहते इन पर कार्यवाही नहीं की तो इन बसों की संख्या बढ़ती ही जायेगी। भेल प्रवक्ता का कहना है कि जल्द ही प्रबंधन एक निर्धारित स्थान पर इन बसों को सशुल्क खड़ा करने का प्लान बना रहा है। इसके बाद यह बसे कही भी खड़ी मिली तो उन पर कार्यवाही की जायेगी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...