8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलयशस्वी भव:, 47 गेंदों में नाबाद 98 रन, शतक से चूकने के...

यशस्वी भव:, 47 गेंदों में नाबाद 98 रन, शतक से चूकने के बाद भी मुस्कुराते रहे, RR की विशाल जीत

Published on

कोलकाता

दुश्मन के घर में घुसकर उसके परखच्चे उड़ाना किसी कहते हैं यह कोई यशस्वी जायसवाल से सीखे। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने समां बांध दिया। सिर्फ 13 गेंद में आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी। 47 गेंद में नाबाद 98 रन बनाए। वो तो स्कोर कम पड़ गया वरना शतक भी तय था। 208.51 की तूफानी स्ट्राइक रेट से पांच छक्के और 12 चौके मारे। 150 रन के टारगेट को अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 13.1 ओवर में ही साध लिया। नौ विकेट की इस जीत के साथ अब राजस्थान पॉइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है।

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने 149 रन का बचाव करने के लिए एक नई रणनीति अपनाई। पहले ओवर में खुद गेंदबाजी करने आए, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। यशस्वी ने पार्ट टाइम स्पिनर राणा को रिमांड पर लेते हुए उनकी हर बॉल को बाउंड्री के बाहर मारा। पहले ओवर से कुल 26 रन आए। इसके बाद तो क्या सीम बोलर्स और क्या स्पिनर्स। सबकी पिटाई हुई। जोस बटलर कन्फ्यूजन के चलते जल्दी रन आउट हो गए, लेकिन तीसरे नंबर पर आए कप्तान संजू सैमसन ने 29 गेंद में नाबाद 48 रन बनाते हुए अपने युवा साथी का बखूबी साथ निभाया।

केकेआर का शर्मनाक खेल
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने मैच में चार विकेट लेकर इतिहास रचा। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज बन गए। चहल की उम्दा गेंदबाजी के बूते ही राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया था। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का फैसला सही साबित हुआ। चहल ने बीच के ओवरों में तीन गेंद में दो विकेट लेकर केकेआर के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले वेंकटेश अय्यर (57) और शार्दुल ठाकुर (एक) को पवेलियन भेजा । उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिए।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...