33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'मन की बात' नहीं सुनने पर अजीब फरमान , 36 छात्राओं पर...

‘मन की बात’ नहीं सुनने पर अजीब फरमान , 36 छात्राओं पर एक्शन, हॉस्टल से बाहर निकलने पर रोक

Published on

चंडीगढ़,

चंडीगढ़ की PGI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को नहीं सुनने पर 36 नर्सिंग छात्राओं को 7 दिन के लिए हॉस्टल और PGI से बाहर जाने पर रोक लगा दी है. दरअसल, PGI ने बाकायदा लिखित आदेश जारी किए थे कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ को नर्सिंग की सभी छात्राएं सुनेंगी, लेकिन नर्सिंग की थर्ड ईयर की 28 और फर्स्ट ईयर की 8 छात्राओं ने इसे नहीं सुना.

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम नहीं सुनने वाली छात्राओं की आउटिंग बंद कराने का आरोप लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीजीआई चंडीगढ़ ने आदेश जारी कर कहा है कि स्टूडेंट्स को ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ स्टूडेंट्स ने इसे नहीं सुना. इसको लेकर 36 छात्राओं की आउटिंग (Outing of Nursing students Banned) 7 दिनों के लिए बंद कर दी है. पीजीआई चंडीगढ़ ने इस संबध में आदेश जारी किए हैं.

चंडीगढ़ पीजीआई ने आदेश जारी कर कही ये बात
पीजीआई ने आदेश जारी किया है, उसमें कहा है कि 30 अप्रैल को नर्सिंग स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के लिए कहा गया था. यह निर्देश नियमित पाठ्यक्रम गतिविधियों के रूप में शामिल होने के इरादे से दिया गया था. इस कार्यक्रम के पहले के एक एपिसोड में प्रधानमंत्री ने अंगदान के नेक काम को बढ़ावा देने पर बात की थी, जो मनोबल बढ़ाने वाला था.

कार्यक्रम के दौरान लेक्चर थियेटर से अनुपस्थित रहीं छात्राएं
आदेश में कहा गया है कि चूंकि इस बार के एपिसोड को कुछ स्टूडेंट्स ने नहीं सुना और न सुनने की कोई वजह भी नहीं बताई, लेक्चर थियेटर से कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे, इसलिए कॉलेज के अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है. उन्हें पीजीआईएमईआर प्रशासन की नाराजगी से अवगत करा दिया गया है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...