17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorizedपर्ची वाले बाबा के पास लालू की बेटी ने लगाई अर्जी, बागेश्वर...

पर्ची वाले बाबा के पास लालू की बेटी ने लगाई अर्जी, बागेश्वर सरकार से रोहिणी ने कर दी ये मांग

Published on

पटना

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का लालू यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव विरोध कर रहे हैं। मगर उनकी बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने बाबा के पास अर्जी लगाई हैं। पटना से सटे तरेत (नौबतपुर) में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार सजा है। यहां हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से माहौल भक्तिमय हो गया है। पर्ची की अर्जी से मन की बात जान लेने वाले बाबा बागेश्वर से लालू की बेटी रोहिणी ने बड़ी चीज जानने की कोशिश की है।

लालू की बेटी ने लगा दी बाबा के पास अर्जी
बागेश्वर बाबा अपने दिव्य दरबार में सोमवार से लोगों की पर्ची का जवाब देनेवाले हैं। उससे पहले लालू यादव की बेटी रोहिणी ने भी बाबा के पास अर्जी लगा दी है। हालांकि सत्ताधारी दल से जुड़े नेता बाबा के इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। विरोध करनेवालों में रोहिणी मंत्री भाई तेज प्रताप का नाम भी शामिल है। उन्होंने बाबा बागेश्वर का विरोध करने के लिए एक ब्रिगेड तक बना डाला है। बाबा को देशद्रोही तक करार दिया।

बाबा के पास ट्वीट से रोहिणी ने लगाई पर्ची
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नौबतपुर में हनुमंत कथा चल रहा है। 15 मई को लोगों के नाम वाली पर्ची निकालेंगे। इससे पहले लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी धीरेंद्र शास्त्री से अर्जी लगाई है। हालांकि अपनी अर्जी उन्होंने ट्वीट कर लगाया है। रोहणी ने बाबा से अपनी अर्जी लगाते हुए कहा है कि ‘पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है, बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, हमारी करनी पूर्ति है।’

बीजेपी नेताओं पर रोहिणी ने साधा निशाना
रोहणी के छोटे भाई और नीतीश सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव पटना आने से पहले ने बाबा बागेश्वर का विरोध कर रहे थे। हालांकि बाबा के आने के बाद से वो चुप हैं। रोहिणी ने एक अन्य ट्वीट में बीजेपी नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि ‘आरती उतारो इनका आरती उतारो। 2024 के चुनाव का यहीं मुद्दा बनाओ। महंगाई भ्रष्टाचारी से मुंह मोड़ जाओ। दंगाई बनकर बिहार में जीत का फार्मूला सेट कर जाओ। हां, आरती से याद आया वोटों की लालच में आसाराम को भी इनलोगों ने पूजनीय घोषित करके करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया था’।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...