18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री के मंच की तरफ पिता ने फेंका अपना मासूम बेटा, सभा...

मुख्यमंत्री के मंच की तरफ पिता ने फेंका अपना मासूम बेटा, सभा में मच गया हड़कंप

Published on

सागर ,

मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान रविवार को कुशवाहा समाज के सम्मेलन में शामिल होने के लिए सागर पहुंचे थे. इस दौरान भीड़ में खड़े एक शख्स ने अपने मासूम बच्चे को मंच की तरफ फेंक दिया. बच्चा कुछ ही दूरी पर जा गिरा. इससे सभा में हड़कंप मच गया. हालांकि, तुरंत ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने रोते हुए मासूम को उठाकर उसकी मां को सौंप दिया.

मां ने बच्चे को सुरक्षाकर्मी के हाथ से लेकर अपने सीने से लगा लिया. यह देख मंच पर खड़े मुख्यमंत्री ने तत्काल ही अधिकारियों को उस महिला की पीड़ा सुनने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री को बताया गया कि बच्चे के दिल में छेद है और ऑपरेशन के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है.

CM शिवराज ने पीड़ित बच्चे के माता-पिता को आश्वस्त किया कि आपकी हर संभव मदद की जाएगी. प्रदेश के मुखिया ने पास ही मौजूद कलेक्टर दीपक आर्य को फरियादी के मामले को सीएम हाउस भेजने के निर्देश दिए.

दरअसल, पेशे से मजूदर मुकेश पटेल सागर की केसली तहसील के सहजपुर गांव का निवासी है. वह अपनी पत्नी नेहा पटेल और मासूम बच्चे के साथ मुख्यमंत्री के पास मदद मांगने पहुंचा था. जब मुकेश को सीएम शिवराज के पास नहीं जाने दिया गया तो उसने बच्चे को मंच के सामने लगे बेरिकेड्स के भीतर फेंक दिया. उस समय सीएम शिवराज भी मंच पर ही थे. जैसे ही उन्होंने यह नजारा देखा तो तत्काल ही अधिकारियों को दंपती की बात सुनने को कहा.

सागर में मुख्यमंत्री के इसी सभास्थल पर मचा था हड़कंप.
पीड़ित परिवार ने बताया, उनके बेटे के दिल में छेद है. जब वह 3 महीने का था तब इसका पता चला था. अब 1 साल का हो गया है. उसके इलाज में करीब 4 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं. अब डॉक्टर ने ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है. इसमें 3.50 लाख रुपये का खर्च आएगा. इतनी रकम जुटाना हमारे लिए संभव नहीं है. हम यह सोच रहे हैं कि हमारे बच्चे का ऑपरेशन हो जाए. कोई हमारी मदद नहीं कर रहा. हमें मुख्यमंत्री से भी मिलने नहीं दे रहे थे. पुलिसवाले इधर से उधर भेजकर परेशान कर रहे थे. इसलिए बच्चे को मंच की तरफ फेंक दिया था. अब मुख्मंत्री के कहने पर अधिकारियों ने बुलाया तो कहा कि कल फिर से आना तब आपकी बात सुनेंगे. देखें

 

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने उठाए सवाल, स्थानांतरण नीति में 90 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त पर पुनर्विचार की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के साथ कथित तौर पर दोहरा...

मुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का झांसा देकर 6.30 लाख...