25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में पेट्रोल-12 रुपये और डीजल 30 रुपये लीटर हुआ सस्ता

पाकिस्तान में पेट्रोल-12 रुपये और डीजल 30 रुपये लीटर हुआ सस्ता

Published on

नई दिल्ली,

आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लोगों को बड़ी राहत मिली है. पाकिस्तान की अवाम को महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है. सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 12 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है. इसके अलावा डीजल भी सस्ता हुआ है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने सोमवार को ऐलान किया कि अगले 15 दिनों तक के लिए पेट्रोल की कीमत में 12 रुपये और डीजल में की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की कटौती की जा रही है.

पेट्रोल की नई कीमत
सोमवार को टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के आधार पर जनता को अधिकतम राहत देने की कोशिश की है. डार ने कहा कि आज रात 12 बजे के बाद अगले 15 दिनों तक पेट्रोल के दाम 12 रुपये कम किए जा रहे हैं, जिससे पेट्रोल की नई कीमत अब 270 रुपये प्रति लीटर होगी.

मिट्टी तेल भी सस्ता
वित्त मंत्री ने कहा कि डीजल की कीमत 30 रुपये की कटौती के बाद अब 258 रुपये पर आ जाएगी. इसके अलावा मिट्टी तेल की कीमतों में भी 12 रुपये की कटौती की गई है. इससे मिट्टी तेल की नई कीमत 164.07 रुपये और लाइट डीजल तेल की कीमत 12 रुपये कम होकर 152.68 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. पिछले महीने, पाकिस्तान की कुल तेल बिक्री साल-दर-साल आधार पर 47 फीसदी गिरकर 1.171 मिलियन टन हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2023 की जुलाई-अप्रैल अवधि में कुल बिक्री 24 फीसदी घटकर 13.970 मिलियन टन रह गई.

लगातार बढ़ी थीं कीमतें
पाकिस्तान की सरकार ने पिछले कुछ महीनों में ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफा किया था. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है. इस वजह से वो जरूरत की तमाम वस्तुओं का आयात करने में सक्षम नहीं है. पाकिस्तान में आटा, चावल और प्याज जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं.

बदतर हो रहे हैं हालात
पाकिस्तान में हर बीतते दिन के साथ हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं और वो मदद की आस में झटपटा रहा है. सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 2019 में किए गए बेलआउट पैकेज के समझौते की पहली 1.1 अरब डॉलर की किस्त को रिलीज करने की मांग कर रहा है. लेकिन अभी तक आईएमएफ ने इसकी मंजूरी नहीं दी है.

 

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...