11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
HomeUncategorized'बिग बॉस 7' फेम एजाज खान आर्थर रोड जेल से रिहा, ड्रग्स...

‘बिग बॉस 7’ फेम एजाज खान आर्थर रोड जेल से रिहा, ड्रग्स मामले में दो साल से काट रहे थे सजा

Published on

‘बिग बॉस सीजन 7’ फेम एजाज खान को ड्रग मामले में दो साल पहले गिरफ्तार किया गया था। इतने साल सलाखों के पीछे बिताने के बाद 19 मई को उन्हें रिहाई मिल गई। उन्हें आज आर्थर रोड जेल से रिहा किया जाएगा। एजाज की पत्नी ने एक बयान में कहा कि यह परिवार के लिए खुशी का पल है। आयशा खान कहती हैं, ‘यह हमारे लिए खुशी का पल है और हम उन्हें अपने साथ घर पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते। इन सभी वर्षों में हमने उन्हें बहुत याद किया है।’

TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने Ajaz Khan की जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि मादक पदार्थों की तस्करी में वो लिप्त हैं, जिसमें वह गोलियां बेचते थे। और उन्हें ड्रग्स की आपूर्ति करके युवा लड़कों और लड़कियों का शोषण करते हुए भी पाया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अप्रैल में एजाज खान के घर पर छापा मारा था जहां से ड्रग्स जब्त किया गया। एनसीबी द्वारा जयपुर से आने के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।

इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी
एनसीबी के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, ‘उसके घर की तलाशी के दौरान संयोग से 4.5 ग्राम अल्प्रोज़ोल की गोलियां बरामद हुईं, लेकिन उसे बटाटा गैंग से जुड़े होने के कारण गिरफ्तार किया गया है।’ एजाज ‘दीया और बाती हम’, ‘मिट्टी की बन्नो’, ‘करम अपना अपना’ सहित कई टेलीविजन शो का हिस्सा रहे हैं। वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...