18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized5 साल में दोगुने हो जाएंगे करोड़पति, अरबपतियों की तादाद में होगा...

5 साल में दोगुने हो जाएंगे करोड़पति, अरबपतियों की तादाद में होगा इतना इजाफा

Published on

नई दिल्ली,

भारत में अमीरों की तादाद बढ़ रही है और आने वाले समय में इनकी संख्या में और तेज इजाफा होगा. नाइट फ्रैंक वेल्थ रिपोर्ट 2023 में दावा किया गया है कि देश में करोड़पतियों (Indian Millionaires) की संख्या पांच साल में दोगुनी हो जाएगी. जबकि, अरबपतियों (Billionaires) के आंकड़े में करीब डेढ़ गुना की वृद्धि देखने को मिलेगी.

2027 तक 16 लाख एनएचआई
Knight Frank की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2027 तक देश में हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) की संख्या 16 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी. इस कैटेगरी में वो अमीर लोग आते हैं, जिनकी कुल संपत्ति 10 लाख डॉलर से ज्यादा होती है. इसमें दावा किया गया है कि 1 मिलियन डॉलर और उससे अधिक की संपत्ति वाले एचएनआई की आबादी, जो 2022 में 7.9 लाख दर्ज की गई थी, वह बढ़कर 16.5 लाख हो जाएगी. यानी ये आने वाले पांच साल में 107% बढ़ जाएगी.

अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या भी बढ़ेगी
HNI ही नहीं बल्कि अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWI) की संख्या में भी तेज बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. इस कैटेगरी के लोगों की कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर या इससे अधिक होती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले पांच साल में इनका आंकड़ा आधे से भी ज्यादा बढ़ जाएगा. साल 2022 में की गई अंतिम गणना की तुलना में 2027 तक इनकी संख्या बढ़कर 19,119 तक पहुंचने का अनुमान जाहिर किया गया है. वैश्विक स्तर पर ऐसे अमीरों की तादाद में साल 2021 में 9.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी, जबकि साल 2022 में UHNWI की संख्या में 3.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

इस वजह से आई थी गिरावट
नाइट फ्रैंक में शोध के वैश्विक प्रमुख लियाम बेली ने कहा कि बीते साल साल वैश्विक स्तर पर UHNWI की कुल संख्या में गिरावट का मुख्य कारण कमजोर प्रदर्शन करने वाले इक्विटी और बॉन्ड बाजार थे. हालांकि दूसरी तरफ, वैश्विक स्तर पर 100 प्रमुख आवासीय बाजारों में औसत मूल्य वृद्धि 5.2% और लक्जरी निवेश संपत्ति में 16 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जिससे इस गिरावट को स्थिर करने में मदद मिली है.

अरबपतियों की तादाद भी बढ़ेगी
एक ओर जहां दुनिया में अरबपतियों की संख्या में गिरावट देखी गई है, तो वहीं भारत में इनकी संख्या बढ़ी है. बीते दिनों फोर्ब्स ने बिलेनियर्स 2023 रिपोर्ट जारी करते हुए बताया था कि भारत में 16 नए अरबपति बने हैं. अब नाइट फ्रैंक की ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2023’ की एक नई रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि भारत में Billionaires की संख्या और तेजी से बढ़ेगी. आने वाले सालों में देश के अरबपतियों की आबादी भी 2022 में मौजूदा 161 से बढ़कर 195 तक पहुंचने की उम्मीद है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...