17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र की शक्ति-साकेत जैसी पॉश कॉलोनियों को 30 साल से हाट...

भेल क्षेत्र की शक्ति-साकेत जैसी पॉश कॉलोनियों को 30 साल से हाट बाजार का इंतजार

Published on

भोपाल।

भेल क्षेत्र के साकेत नगर, अलकापुरी समेत शक्तिनगर जैसे पॉश कॉलोनी के लिए आज भी सब्जी और घरेलू जरूरी सामान खरीदने के लिए विजय मार्केट और पिपलानी गांधी मार्केट का सहारा लेना पड़ता है। इन कॉलोनियों निगम की हाट बाजार बनाने की योजना को आज भी पूरा नहीं किया जा सका है जिस कारण यहां के रहवासियों को पिपलानी और विजय मार्केट के हाट बाजारों पर निर्भर रहना पड़ता है।

पहले साकेत-शक्ति नगर में नगर निगम ने हाट बाजार बनाने की योजना बनाई थी लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में चली गई। यहां के लोगों का कहना है कि इस पूरे क्षेत्र की आबादी करीब दो से ढाई लाख है, लेकिन यहां एक भी हाट बाजार नहीं है। उन्होंने बताया कि सब्जी खरीदने लोगों को बरखेड़ा या फिर अरेरा कालोनी जाना पड़ता है।

साकेत नगर निवासी विजय गौड़ का कहना है कि कालोनी को बसे हुए करीब 30 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन आज भी यहां हाट बाजार की सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि ननि ने शक्ति नगर में हाट बाजार बनाने की योजना बनाई थी, काम भी शुरू हुआ था, लेकिन यह काम बंद हो गया।

गौरतलब है कि साकेत नगर में करीब पांच हजार आवास हैं, जबकि शक्ति नगर में एक हजार,अलकापुरी में तीन सौ व रेलवे कालोनी में दौ सौ आवास हैं, लेकिन सरकार ने इनके लिए हॉट बाजार की सुविधा मुहैया नहीं कराई जिसको लेकर रहवासियों में खासा आक्रोश है।

इनका कहना है-
साकेत, शक्ति नगर में लंबे समय से एक हाट बाजार खोलने की मांग की जा रही है। नगर निगम इसको लेेकर विचार कर रहा है। जल्द ही यहां पर हाट बाजार खुलेगा।
जितेंद्र शुक्ला, पार्षद वार्ड-54 , भेल

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...