15.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeभोपाल'आई एम नॉट दैट काइंड ऑफ मंत्री', जब IPS पर भड़के मिनिस्टर...

‘आई एम नॉट दैट काइंड ऑफ मंत्री’, जब IPS पर भड़के मिनिस्टर ने अंग्रेजी में लगाई फटकार

Published on

भिंड ,

शिवराज सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भिंड दौरे के दौरान जिला एसपी मनीष खत्री पर भड़क गए. प्रोटोकॉल का पालन न करने पर मंत्री ने कॉल करके एसपी को जमकर फटकार लगाई और चंबल रेंज आईजी से पुलिस कप्तान की शिकायत कर दी.

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भिंड पहुंचे थे. यहां प्रोटोकॉल के तहत भिंड एसपी मनीष खत्री कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को लेने के लिए नहीं पहुंचे. इस बात को लेकर महेंद्र सिंह सिसोदिया काफी नाराज हो गए.

महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एसपी को फोन पर फटकार लगाते हुए कहा, ”…दिस इज नॉट प्रॉपर एसक्यूज़. यू शुड हैव सेंड योर एडिशनल एसपी एटलीस्ट. यू शुड हैव कॉल्ड मी. आपको मुझे फोन पर बताना चाहिए था. इसको आप ध्यान में रखिए. आई एम नॉट देट काइंड ऑफ मंत्री. आई एम नॉट गोइंग टू टॉलरेट ऑल दिस.”

इसके साथ ही मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एसपी की शिकायत चंबल आईजी सुशांत सक्सेना से की है. महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आईजी से कहा है कि एसपी प्रोटोकॉल में मौजूद क्यों नहीं थे? इसकी जांच की जाए.

जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में पंचायत मंत्री ने समीक्षा बैठक भी ली. बैठक के दौरान पंचायत मंत्री को यह शिकायत मिली कि भिंड जिले में आंगनबाड़ियों की मरम्मत के कार्य के लिए बिना कोई टेंडर बुलाए ठेका दे दिया गया और उसका आधा भुगतान भी कर दिया गया. यह शिकायत मिलने पर महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आर ई एस के कार्यपालन यंत्री पातीराम इटौरिया को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही मनरेगा के काम में अटेर जनपद में 76 लाख के गबन का मामला सामने आया.

कलेक्टर ने मामले की जांच भी की. लेकिन न तो इस मामले में एफआईआर दर्ज की और न ही वसूली की गई. इस मामले में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कलेक्टर को लिखित में जवाब मांगा है कि इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई है और वसूली क्यों नहीं हुई है?

इसके साथ ही पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इस बात को माना है कि अधिकारी कहीं न कहीं भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं, उन्हें सख्ती से निपटाया जा सकता है. इसके अलावा मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया में कहा कि जनप्रतिनिधियों में जागरूकता का अभाव है, इसलिए जागरूकता लाने के लिए मीटिंग में प्रयास किया गया है.

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा, आज हमने अपने डिपार्टमेंट की भिंड जिले की मीटिंग ली थी. सभी कार्यों की समीक्षा की गई. कुछ प्रकरण ऐसे आए जिनमें भ्रष्टाचार देखा गया. उसमें आंगनबाड़ी के मेंटेनेंस का था. जिसमें बिना ऑनलाइन टेंडर दिए हुए काम आवंटित कर दिया गया. काम पूरा होने से पहले आधा पेमेंट कर दिया गया. इस पर मैंने ईई आरईएस को निलंबित किया है.

दूसरा प्रकरण मनरेगा का आया था जिसमें 76 लाख रुपए का गबन का मामला था. कलेक्टर ने पूरे प्रकरण की जांच की है और पाया कि गंभीर अनियमितता की गई है, किंतु उसमें कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ और न ही वसूली की कार्रवाई हुई. मैंने कलेक्टर से लिखित रूप से जवाब मांगा है कि आपराधिक प्रकरण दर्ज क्यों नहीं हुआ है? वसूली की कार्रवाई क्यों नहीं हुई है?

 

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

हनी ट्रैप-2 से हिला सियासी और प्रशासनिक गलियारा: रसूखदारों के 100 से ज्यादा वीडियो मिले

भोपाल। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित और...

मान सिंह विसेन ने संभाली अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की कमान

भोपाल। अपना दल (सोनेलाल) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन ने मध्य प्रदेश...

पुरुषोत्तम मास पर दादाजी धाम मंदिर में गूंजेंगे भक्ति के स्वर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल 'श्री दादाजी...