28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यनहीं मिली 1 करोड़ की फिरौती तो भेजी युवक की लाश, दोस्त...

नहीं मिली 1 करोड़ की फिरौती तो भेजी युवक की लाश, दोस्त ने रची मर्डर की साजिश !

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार 24 मई की देर रात को सांगानेर थाना इलाके में द्रव्यवती नदी में पुलिस को एक युवक की लाश मिली है। मृतक युवक की पहचान हनुमान मीणा के रूप में हुई है। हनुमान जयपुर के सांगानेर इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। 22 मई को उसका अपहरण हुआ था। परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इधर पुलिस अपहरण करने वालों की तलाश कर रही थी। उधर अपहरणकर्ताओं ने युवक की हत्या करके शव को बोरे में बांध कर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि किडनैपर में शामिल एक युवक मृतक का दोस्त ही था।

पिता से मांगी थी एक करोड़ रुपए की फिरौती
मृतक हनुमान मीणा सरस डेयरी में काम करता था। 22 मई को ऑफिस जाने के दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। 22 मई की देर रात को अपहरणकर्ताओं ने हनुमान के मोबाइल से उसके पिता को मैसेज किया और बताया कि उनका बेटा हमारे कब्जे में है। आरोपियों ने हनुमान के पिता से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम देने के लिए 25 मई तक का समय दिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने धमकी दी कि अगर पुलिस को इस बारे में सूचना दी तो वे हनुमान की हत्या कर देंगे। यही हुआ। फिरौती की रकम का इंतजाम नहीं करने और अपने बेटे को बचाने के लिए पिता ने पुलिस की शरण ली थी तो आरोपियों ने हनुमान मीणा की हत्या कर दी।

पिता को भेजा बेटे का वीडियो
अपहरणकर्ताओं ने हनुमान का अपरहण करने के बाद उसके साथ मारपीट और बंधक बना लिया। उसके बंधक बनाए हुए का वीडियो बनाकर हनुमान के पिता को भेजा और कहा कि तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में है। सलामती चाहते हो तो एक खोखे का इंतजाम कर दो। जो वीडियो हनुमान के पिता को भेजा गया था। उसमें हनुमान के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वाट्सअप कॉल करके आरोपियों ने एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।

हाथ-पैर बांधे हुए और मुंह पर टेप चिपकाई हुई लाश मिली
सांगानेर इलाके में बुधवार देर रात को पुलिस को एक बोरे में लाश मिली थी। यह बोरा द्रव्यवती नदी में फैंका हुआ था। पुलिस ने जब बोरे को खोलकर देखा तो उसमें हनुमान का शव मिला था। हनुमान के हाथ पैर रस्सी से बांधे हुए थे और मुंह पर टेप चिपकाई हुई थी। शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। सांगानेर पुलिस के मुताबिक दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...