शिंदे शिवसेना विधायक लता सोनवणे की कार का बड़ा एक्सीडेंट, डंपर ने मारी टक्कर

जलगांव

महाराष्‍ट्र के जलगांव में बड़ी अनहोनी टल गई। शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट की विधायक लता सोनावणे की कार को एक डंपर ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में वह बाल-बाल बच गईं। हादसा शनिवार को जलगांव तालुका के चोपडा जलगांव रोड पर करंज गांव के पास हुआ। विधायक लता सोनावणे अपने पति पूर्व विधायक प्रोफेसर चंद्रकांत सोनावणे के साथ वाहन से चोपडा से जलगांव आ रही थीं।

जानकारी के मुताब‍िक, चोपडा से जलगांव आते समय सामने से आ रहे डंपर ने विधायक लता सोनवणे की इनोवा कार में टक्कर मार दी। हालांक‍ि दोनों बाल-बाल बच पाए। दोनों को हल्‍की चोट आई है। उन्‍हें नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

अवाक रह गया
इस हादसे की जानकारी पूर्व विधायक चंद्रकांत सोनवणे ने दी है। पूर्व विधायक चंद्रकांत सोनवणे ने टिप्पणी की है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और हम सौभाग्य की वजह से ही बच गए।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …