26.5 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में दिल कंपाने वाली हैवानियत: लड़की पर चाकू से 21 वार,...

दिल्ली में दिल कंपाने वाली हैवानियत: लड़की पर चाकू से 21 वार, फिर पत्थर से कुचलता रहा

Published on

नई दिल्ली ,

नई दिल्ली में नाबालिग के मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के शख्स ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू और पत्थरों से हत्या कर दी. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कहासुनी होने पर लड़की को गली में रोकता है और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर देता है. लड़की पर हमले का वीडियो इतना वीभत्स है जिसे हम दिखा नहीं सकते.

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला है. एक मुखबिर ने पुलिस स्टाफ को लड़की पर हमले की सूचना दी और तुरंत घटनास्थल पर आने को कहा. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पता चला कि नाबालिग लड़की गली से गुजर रही थी और अचानक एक लड़के ने उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने पत्थर से हमला बोल दिया.

गली में साहिल चाकू से हमला करता रहा और किसी ने साक्षी को बचाया तक नहीं.
पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई. नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी. पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे. लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था.

इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका. दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा. आरोपी ने साक्षी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी लड़की को पत्थर पटककर कुचल दिया.

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकुओं से गोद रहा है. गली में लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन कोई भी बीच बचाव करने को तैयार नहीं है. साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया. उधर, घायल को मौके से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फिलहाल आरोपी साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर...

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...