26.5 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यमोतिहारी: सड़क हादसे में पत्रकार के माता-पिता और पत्नी की मौत, खुद...

मोतिहारी: सड़क हादसे में पत्रकार के माता-पिता और पत्नी की मौत, खुद गंभीर रूप से घायल

Published on

मोतिहारी,

बिहार के मोतिहारी में सोमवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में आज तक के पत्रकार गणेश शंकर के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. वो खुद इस हादसे में घायल हैं और उनके ड्राइवर को भी काफी चोटें आई हैं. दोनों घायलों का मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह गणेश शंकर अपनी मां प्रेमा मस्कारा, और पत्नी के साथ अपने पिता श्रवण मस्कारा का इलाज करवाने के लिए बंगलुरू जाने के लिए रक्सौल से किराये की इनोवा गाड़ी से निकले थे.

खंभे से टकराई पत्रकार की गाड़ी
वो लोग जैसे ही मोतिहारी के मुफ्फसिल थानक्षेत्र के बैरिया माई स्थान के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी वहां एक पुलिया के आगे लगे खंभे से टकरा गई जिसमें तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं पत्रकार गणेश और उनका ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए. घटना में जहां गणेश के दोनों पैर, हाथ और सीने की कई हड्डियां टूट गई हैं वहीं उनका ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल हो गया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी.

घर में पसरा मातम
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं मृत तीनों लोगों के शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने अन्य रिश्तेदारों को सौंप दिया है. घटना के बाद जहां उनके परिवार सहित जिले में शोक की लहर है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Latest articles

अन्ना नगर के युवक की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में मंत्री सारंग ने दिए जांच के निर्देश

परिजनों को समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया कहा दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई भोपाल। सहकारिता,...

अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना : ईडी उपाध्याय

बीएचईएल भोपाल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न: कंपनी हित और तकनीकी विषयों...

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

More like this

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...