15 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी ने मोदी को कहा 'नमूना', बीजेपी का पलटवार, सुना दी...

राहुल गांधी ने मोदी को कहा ‘नमूना’, बीजेपी का पलटवार, सुना दी खरी-खोटी

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी दौरे पर गए राहुल गांधी के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हमलावर हो गई है। दरअसल, कैलिफोर्निया में राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कई बार पीएम नरेंद्र मोदी को ‘नमूना’ तक कह डाला। बीजेपी कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद लाल है। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी को पीएम मोदी की लोकप्रियता पच नहीं रही है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता विदेशों में भारत की छवि खराब करने का लक्ष्य बना चुके हैं।

पीएम मोदी को राहुल ने बता दिया था ‘नमूना’
राहुल ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में अपने बयान में कहा था कि भारत में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है कि वो सबकुछ जानते हैं। उन्हें लगता है कि वो भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। वो भगवान के पास बैठकर ये भी बता सकते हैं कि क्या चल रहा है। हमारे प्रधानमंत्री कुछ वैसे ही ‘नमूना’ हैं।

बीजेपी ने राहुल को बता दिया ‘फेक गांधी’
राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘नहीं मिस्टर फेक गांधी! भारत की आत्मा उसकी संस्कृति है। आपकी तरह नहीं, जो विदेशी धरती का इस्तेमाल देश को बदनाम करने के लिए करते हैं। भारतीयों को अपने इतिहास पर काफी गर्व है।

‘नफरत का बाजार फैला रहे राहुल’
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने आज राहुल पर जमकर हमला बोला। रविशंकर ने कहा कि राहुल नफरत का बाजार फैलाना बंद करिए। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया की टॉप 5 इकॉनमी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के विकास के खिलाफ है। राहुल विदेश में देश को बदनाम करते हैं। रविशंकर ने मार्गेन स्टेनले की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल इस रिपोर्ट को खुले मन से पढ़िए। रविशंकर ने आरोप लगाया कि मोदी जी के खिलाफ कुछ अच्छा छपता है तो आपका मन खुला नहीं रहता है।

विदेश में देश की छवि खराब करना बना लिया है लक्ष्य
राहुल गांधी देश में आपकी बात कोई नहीं सुनता है क्या जो आप विदेश जाकर करते हैं। राहुल विदेश जाकर भारत की छवि बदनाम करने का लक्ष्य बना चुके हैं। जो लंदन, जर्मनी, सिंगापुर में कहा वही आज अमेरिका में कह रहे हैं। राहुल ने भारत की संसद को घमंड की इमारत कहा था। राहुल मोदी की लोकप्रियता को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

Latest articles

मप्र के 1 लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4.46% की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक बड़ी...

नामदेव समाज की 45 मेधावी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति ने आयोजित किया समारोह भोपाल। श्री संत नामदेव मानव...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भीड़ में जेब काटने की नीयत से छुरी लेकर घूम रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

भोपाल। नगरीय क्षेत्र भोपाल में गुंडागर्दी, छुरीबाजी और जेबकटी करने वाले बदमाशों के विरुद्ध...

मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दिया

विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...