6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यमौत को नजदीक से देखा, ऐसा मंजर सिर्फ फिल्मों में... मंदिर के...

मौत को नजदीक से देखा, ऐसा मंजर सिर्फ फिल्मों में… मंदिर के पुजारी ने बताया नूंह में क्या हुआ था उस दिन

Published on

स्थिति ऐसी भयंकर हो चुकी थी जिसको बयां तक कर पाना मुश्किल है। हमारी ही धरती है हमारा ही मंदिर है और यह तो हरियाणा का ही क्षेत्र है। लेकिन जहां पर एक विशेष समुदाय के लोग रहते हैं, वहां पर तो जाने की सोच भी नहीं सकते। मैं खुद भी यात्राएं लेकर जाता रहा हूं। लेकिन ऐसा मंजर कभी नहीं देखा। ऐसा मंजर सिर्फ फिल्मों में देखा था, मौत को बड़े नजदीक से देखा। यह कहना है करनाल के हनुमान मंदिर के पुजारी अजीत शास्त्री का, जो नूंह में विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक रैली में शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से श्रद्धालु गए थे। लेकिन जब वहां हिंसा भड़की तो काफी लोग वहां फंस गए थे। करनाल के हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अजीत शास्त्री भी इस हिंसा के दौरान नूंह में फंस गए थे। उन्होंने बताया कि यहां से भव्य यात्रा धार्मिक स्थानों के लिए जाती रहती है। मेवात में भी यात्रा गई थी। वहां पर नलहड़ गांव है, वहां पर महानलेश्वर मंदिर है और माता मनसा देवी मंदिर है। उस स्थान पर एक विशेष समुदाय के लोगों की संख्या बहुत अधिक है और वो वहां पर मंदिरों पर कब्जा करने व हटाने की कोशिश में लगे रहते है।

कोशिश रहती है कि वहां कोई कब्जा न हो इसलिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य संस्थाएं एक दूसरे का सहयोग करती है। धार्मिक यात्रा में हिंदूओं की संख्या पहले से कई हजार गुणा बढ़ती जा रही है वहीं एक विशेष समुदाय के लोगों का प्रभाव कहीं न कहीं कम ना हो जाए। इसको लेकर उन्होंने पहले से ही प्लानिंग बना ली थी। करीब 15 से 20 हजार की संख्या में वहां इक्कठे हुए थे और अलग अलग जो 3 मंदिर है वहां पर जा रहे थे। वहां पर एक विशेष समुदाय की तरफ से हिंदूओं पर हमला कर दिया जाता है।

नलहड़ के पास शिव मंदिर है वहां पर फंसे हुए थे
साढ़े 12 बजे के आसपास पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। जिसके बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई और हम लोग वहां पर गांवों में फंसे हुए थे। इसके बाद पत्थरबाजी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर जो कुछ पुलिसकर्मी थे वे भी वहां से जा चुके थे। पुलिस को भी कॉल करते रहे लेकिन सात बजे तक न तो पुलिस आई थी और न ही कोई आर्मी आई हुई थी। हम नलहड़ के पास शिव मंदिर है वहां पर फंसे हुए थे। वहां पर भारी संख्या में लोग फंसे हुए थे। सभी ने वहां पर मंदिर के अंदर ही रहकर भगवान का नाम लेना शुरू किया। आसपास पहाड़ियां हैं , जहां से फायरिंग और पत्थरबाजी लगातार हो रही थी।

ऐसे बची जान
जब उपद्रवियों को पता चला कि वहां पर मंदिर के अंदर ही लोग फंसे हुए है और वहीं पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें कुछ को गोली लगी और अफरा तफरी वहां पर मच गई। कई वाहनों में एक साथ आग लगा दी गई। उपद्रवियों की सिर्फ एक ही प्लानिंग थी कि मंदिर में जो भी हैं वह बचे नहीं। आठ बजे के आसपास वहां पर पुलिस आई और वहां फंसे लोगों को पुलिस लाइन लेकर गए। वहां पर हर जगह फोर्स तैनात रही। जिसके बाद लोग वहां से निकल पाए।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...