7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorized180 करोड़ के कर्ज में डूबे थे आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई, सामने...

180 करोड़ के कर्ज में डूबे थे आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई, सामने आई सुसाइड की इनसाइड स्टोरी

Published on

नई दिल्ली,

अपनी कला से हिंदी फिल्मों के सेट पर चार चांद लगाने वाले मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने सुसाइड करके हर किसी को हैरान कर दिया है. उन्होंने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. नितिन देसाई ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सेट्स डिजाइन किए थे. उनकी मौत ने फैंस और सेलेब्स की आंखों को नम कर दिया. नितिन की मौत को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है. पता चला है कि नितिन पर करोड़ों का कर्ज था.

नितिन पर था 180 करोड़ का कर्ज
बताया जा रहा है कि नितिन देसाई पैसों की तंगी से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने मौत को गले लगाया. उनकी सुसाइड को लेकर अब एक दूसरी बड़ी अपडेट सामने आई है. नई जानकारी के मुताबिक, नितिन ने एक फायनेन्स कंपनी से 180 करोड़ रुपये का कर्जा लिया था और वो बड़े कर्ज के बोझ में दबे हुए थे. ये भी बताया जा रहा है कि नितिन ने अपनी जमीन और दूसरी प्रोपर्टीज को मॉर्गेज रखा था. पिछले साल कपंनी ने सितंबर में कलेक्टर को पत्र लिखकर वसूली का प्रस्ताव भी रखा था.

एन डी स्टूडियो में लगाई फांसी
हैरानी की बात ये है कि नितिन देसाई ने अपने ही फेमस एन डी स्टूडियो में सुसाइड किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक नितिन देसाई बीती रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे. आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नही आए. तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा किसी ने खोला नहीं. खिड़की से जब देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को उतारा और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

कौन थे नितिन देसाई?
नितिन देसाई 57 साल के थे और 9 अगस्त को वो अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले थे. लेकिन जन्मदिन से चंद दिन पहले उन्होंने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. सिनेमा की दुनिया में नितिन देसाई का योगदान काबिल-ए-तारीफ रहा. उन्होंने कई सुपरहिट हिंदी और मराठी फिल्मों के शानदार सेट्स डिजाइन किए थे, जिनमें हम दिल दे चुके सनम, मिशन कश्मीर, राजू चाचा, देवदास, जोधा अकबर, लगान, बाजीराव मस्तानी शामिल हैं.

बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को 4 बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. इसके अलावा उन्हें तीन बार फिल्मफेयर बेस्ड आर्ट डायरेक्शन अवॉर्ड भी मिला था. उन्हें कई फिल्मों के लिए स्क्रीन और IFA अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.

नितिन की मौत से सदमे में सितारे
नितिन देसाई के सुसाइड करने से पूरा बॉलीवुड सदमे में है. हेमा मालिनी, नील नितिन मुकेश, रितेश देशमुख, परिणीति चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स और फैंस नम आंखों से नितिन को याद कर रहे हैं. हर किसी के चेहरे पर खामोशी और आंखों में आंसू हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...