12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedकपिल ने गौर गोपाल दास से किया सवाल, बोले- कभी मोहब्बत में...

कपिल ने गौर गोपाल दास से किया सवाल, बोले- कभी मोहब्बत में पड़े हैं?

Published on

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो में अलग-अलग मेहमानों को बुलाते हैं. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर, सिंगर्स, रैपर्स और यूट्यूबर तक कई सेलेब्रिटीज को आप ‘द कपिल शर्मा शो’ में देख चुके हैं. इस वीकेंड भी इस शो पर कुछ खास मेहमान आने वाले हैं. कपिल शर्मा अपने शो में इस वीकेंड 90s के पॉप सिंगर्स और मोटिवेशनल स्पीकर्स संग बातचीत करते नजर आएंगे.

कपिल के शो पर आएंगे खास मेहमान
‘द कपिल शर्मा शो’ में इस हफ्ते गौर गोपाल दास, खान सर, विवेक बिन्द्रा जैसे मोटिवेशनल स्पीकर पहुंचेंगे. इसके अलावा 90s के फेमस सिंगर अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव भी नजर आएंगी. कपिल शर्मा सभी के साथ मस्ती करते दिखेंगे. इसके अलावा वो कुछ मजेदार सवाल भी अपने मेहमानों से पूछने वाले हैं.

गौर गोपाल दास से कपिल का सवाल
शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस प्रोमो में गौर गोपाल दास के साथ कपिल शर्मा बात करते नजर आ रहे हैं. कपिल, गोपाल दास से उनकी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड वाली वीडियो पर बात करते हैं. वो कहते हैं कि इस विषय पर उन्होंने गोपाल दास को बात करते सुना है. इसके बाद कपिल पूछते हैं, ‘गुस्ताखी माफी लेकिन आपको ये स्टूडेंट होने का एक्सपीरिएंस है या कभी मोहब्बत में भी पड़े हैं आप?’ इसके जवाब में गौर गोपाल दास उन्हें कहते हैं- कपिल आज बहुत लिबर्टी के रहे हैं.

फैंसके बारे में बोलीं श्वेता शेट्टी
इसके अलावा कपिल शर्मा ने सिंगर श्वेता शेट्टी से क्रेजी फैंस के बारे में बात की. सिंगर ने कहा कि उस समय के फैंस आज के जमाने के फैंस जैसे नहीं थे. वो सीधे-सादे और शर्मीले थे. इसके बाद सिंगर शब्बीर कुमार के साथ पोज करते हुए श्वेता ने बताया कि आजकल लोग सेलेब्स के साथ कैसे पोज करते हैं. उन्होंने कहा कि आजकल लोग बिना पूछे ही सेल्फी लेने लगते हैं. अल्ताफ राजा के साथ भी कपिल शर्मा ने मस्ती की.

इस वीकेंड पर आप ‘द कपिल शर्मा शो’ में मस्ती होते देखेंगे. अल्ताफ राजा को तो सभी जानते हैं. सिंगर अपने पॉपुलर गानों को कपिल के शो पर परफॉर्म करेंगे. सुनीता राव और श्वेता शेट्टी भी सुरों महफिल की महफिल सजाएंगी. इसके अलावा कॉमेडियन कीकू शारदा, गौरव गुप्ता और सिद्धार्थ सागर भी दर्शकों और स्टार्स को खूब हंसाएंगे.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...