9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में हार के बाद अघाड़ी में दरार! उद्धव गुट के नेता...

महाराष्ट्र में हार के बाद अघाड़ी में दरार! उद्धव गुट के नेता बोले – पार्टी को अकेले लड़ना चाहिए चुनाव

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद महाविकास अघाड़ी में भी बैठकों का दौर जारी है और दूसरी तरफ चुनाव नतीजों से अघाड़ी दरार पड़ती नजर आ रही है. कांग्रेस, उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी वाली महाविकास अघाड़ी विधानसभा चुनाव में 288 में से सिर्फ 46 सीटें जीत सकी थी. इस हार के बाद अब उद्धव गुट के नेता अंबादास दानवे ने कहा है कि उनकी पार्टी का जन्म सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए नहीं हुआ था.

पार्टी अलग से लड़े चुनाव- दानवे
दरअसल शिवसेना ठाकरे गुट के हारे हुए उम्मीदवारों के साथ-साथ जीते हुए विधायकों और पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई है. बैठक के बाद दानवे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का एक वर्ग महसूस करता है कि पार्टी को भविष्य के चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले दिनों चुनाव लड़ा था उन्होंने अपने दम पर लड़ने की भावना व्यक्त की है.

दानवे ने कहा, “पार्टी के एक बड़े वर्ग में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की भावना है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शिवसेना (यूबीटी) सत्ता में आती है या नहीं. पार्टी सत्ता हथियाने के लिए पैदा नहीं हुई है.यह एक विचारधारा पर काम करने वाली पार्टी है. कार्यकर्ताओं का एक वर्ग का मानता ​​है कि पार्टी को भविष्य में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए.”

कांग्रेस ने भी किया उद्धव गुट जैसा दावा
वहीं दानवे के बयान और महाराष्ट्र चुनाव पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, ‘शिवसेना (यूबीटी) नेताओं की तरह ही कांग्रेस के लोग भी अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन यह पार्टी का फैसला नहीं हो सकता. हम नतीजों और हार के कारणों का विश्लेषण करने में जुटे हैं. प्रचंड मोदी लहर के बावजूद भी हमने मौजूदा नतीजों से बेहतर प्रदर्शन किया और यही वजह है कि हमें ईवीएम पर संदेह है. न्यायपालिका को इस पर ध्यान देना चाहिए. ‘

दानवे के इस बयान से सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना आने वाले नगर निगम चुनाव में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो यह महाविकास अघाडी के लिए एक झटके से कम नहीं होगा.महाविकास अघाडी के नेताओं के बीच आपसी बयानबाजी पर बीजेपी सांसद अशोक च्वहाण की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, ‘अघाडी में कोई साथ नहीं है .. उस अघाडी का कोई मतलब नहीं है .. संभावना कम है कि अब उद्धव अघाडी में रहेंगे.’

अघाडी का रहा था निराशाजनक प्रदर्शन
288 सदस्यों की विधानसभा में महायुति ने 233 सीटों पर जीत हासिल की है जिसमें बीजेपी की 132, शिंदे शिवसेना की 57 और एनसीपी की 41 सीटें शामिल हैं. वहीं विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाडी महज 49 सीटें हासिल कर पाई जिसमें सबसे ज्यादा उद्धव ठाकरे की शिवसेना (20 सीट) हासिल की थी. इसके अलावा कांग्रेस 16 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीट जीत पाई थी.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...