8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यलैपटॉप, स्मार्टफोन, पेन ड्राइव... हरियाणा में नए वोटर्स को रजिस्ट्रेशन कराने पर...

लैपटॉप, स्मार्टफोन, पेन ड्राइव… हरियाणा में नए वोटर्स को रजिस्ट्रेशन कराने पर मिल रहे ये उपहार

Published on

चंडीगढ़,

हरियाणा में चुनाव आयोग ने युवा वोटर्स को जोड़ने के लिए एक नई और अनूठी पहल की है. आयोग ने नए वोटर्स को रजिस्ट्रेशन कराने पर उपहार दिए जाने का प्लान तैयार किया है. इनमें लैपटॉप, स्मार्टफोन, पेन ड्राइव भी शामिल है. हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि युवाओं और लड़कियों को खुद को मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने और चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

अग्रवाल ने बताया इस पहल के तहत 1 अक्टूबर से 9 दिसंबर के बीच लड़कों और लड़कियों को नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा. उसके बाद 5 जनवरी, 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से डिजिटल रूप से लकी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा. इसमें लैपटॉप, स्मार्टफोन और पेन ड्राइव जीतने का मौका मिलेगा. कुल पुरस्कारों में तीन लैपटॉप, दो स्मार्टफोन और 100 पेन ड्राइव शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस अवधि के दौरान पंजीकरण कराने वाले सभी युवा मतदाताओं को प्रशंसा के रूप में टी-शर्ट भी मिलेंगी.

‘प्रदेशभर में चलाया जाएगा विशेष अभियान’
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के सभी पात्र युवक-युवतियों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने युवाओं से मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग 4-5 नवंबर और 2-3 दिसंबर को मतदान केंद्रों पर नए मतदाता पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा.

‘चुनाव आयोग ने रजिस्ट्रेशन में कमी आने पर लिया फैसला’
जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 18-19 वर्ष की आयु वालों का प्रतिशत 4.29 है, लेकिन पंजीकृत मतदाता सिर्फ 1.72 प्रतिशत हैं. अग्रवाल ने कहा, इसका मतलब है कि युवा मतदाता के रूप में नामांकित होने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं. कुल मिलाकर प्रति 1,000 पंजीकृत मतदाताओं में से 22 महिलाओं ने अपना नामांकन नहीं कराया है. उन्होंने कहा, नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों में यह आंकड़ा क्रमश: 54, 47 और 23 है.

‘वोटर कार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं युवा’
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 2 जनवरी 2004 से 1 जनवरी 2006 के बीच जन्म लेने वाले युवाओं ने भी अब तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया है. ये मतदाता हेल्पलाइन वेबसाइट पर फॉर्म 6 भरकर मतदाता कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

‘अंबाला लोकसभा सीट पर नहीं होगा उपचुनाव’
अंबाला लोकसभा सीट के बारे में सवाल पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस सीट के लिए चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ होगा. बता दें कि इस साल की शुरुआत में मौजूदा भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया के निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...