7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराजनीतिप्रभु सब देख रहे हैं... बिभव की रिहाई पर सुनीता केजरीवाल ने...

प्रभु सब देख रहे हैं… बिभव की रिहाई पर सुनीता केजरीवाल ने किया पोस्ट, भड़क उठीं स्वाति मालीवाल

Published on

नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार जेल से बाहर आ गए हैं। वो बीते 100 दिनों से स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में जेल में बंद थे। बिभव कुमार की रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसको लेकर अब बवाल मच गया है।दरअसल 100 दिनों तक जेल में रहने के बाद जब बिभव कुमार जेल से बाहर आए तो सुनीता केजरीवाल ने उनकी एक तस्वीर एक्स पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा सुकून भरा दिन। अब ये तस्वीर पुरानी है या नहीं अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है लेकिन सुनीता केजरीवाल की इस पोस्ट पर स्वाति मालीवाल भड़क उठी हैं।

सुनीता केजरीवाल के ट्वीट पर स्वाति मालीवाल का निशाना
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सुनीता केजरीवाल की पोस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल की पत्नी से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री जी की पत्नी, जो मेरी पिटाई के दौरान घर पर ही थीं, उनको बड़ा सुकून महसूस हो रहा है। सुकून इसलिए कि वो आदमी जिसने मुझे उनके घर में पीटा और अभद्रता की, वो शर्तिया बेल पर आया है।सबको ये साफ संदेश है, महिलाओं को मारो पीटो, उसके बाद हम पहले गंदी ट्रोलिंग करवा देंगे, पीड़िता को पूरी तरह से बर्बाद करेंगे और कोर्ट में उस आदमी को बचाने के लिए देश के सबसे महंगे वकीलों की फौज खड़ी कर देंगे! जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता है उनसे बहन बेटियों की इज्जत की क्या उम्मीद रखनी। प्रभु सब देख रहे हैं, इंसाफ होकर रहेगा।

कौन हैं बिभव कुमार
बिभव कुमार बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं। उन्होंने बीएचयू से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्हें 17 फरवरी साल 2015 में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था। बिभव कुमार अरविंद केजरीवाल के कितने खास हैं उसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं। जब ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था। उस वक्त अरविंद केजरीवाल से छह लोग मिल सकते थे। उसमें एक नाम बिभव कुमार का भी था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...