10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालसांसद आलोक शर्मा ने व्‍यापारियों से स्‍वदेशी सामान बेचने की अपील की...

सांसद आलोक शर्मा ने व्‍यापारियों से स्‍वदेशी सामान बेचने की अपील की दुकानों पर लगाए “यहां स्वदेशी सामान मिलता है” का बोर्ड

Published on

भोपाल।

सांसद आलोक शर्मा ने व्‍यापारियों से स्‍वदेशी सामान बेचने की अपील की दुकानों पर लगाए “यहां स्वदेशी सामान मिलता है” का बोर्ड,सांसद आलोक शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल शहर के पुराने चौक बाजार, जुमेराती और लखेरापुरा में स्वदेशी अपनाओ के बारे में जन जागरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी सामान बेचने अपील की। सांसद शर्मा के आव्हान पर दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के बाहर “यहां स्वदेशी सामान मिलता है” के बोर्ड लगाए। जन जागरण के दौरान संसद आलोक शर्मा के साथ व्यापारी गणों ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को आगे बढाते हुए वे सभी अपनी दुकानों पर स्वदेशी सामान ही बेचेंगे। 

सांसद शर्मा ने कहा कि स्वदेशी केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम है। स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा भी सुरक्षित रहती है। वोकल फॉर लोकल और “मेक इन इंडिया” जैसे अभियान देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास हैं।

यह भी पढ़िए: मुख्यमंत्री ने दी सख्त चेतावनी, कहा—लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

इससे भारतीय उद्योग, किसान और छोटे व्यापारी लाभान्वित होते हैं। स्थानीय कला और परंपरा को बढ़ावा मिलता है। आत्मनिर्भरता से देश मजबूत बनता है। सांसद शर्मा के साथ जंजैगरा स्वदेशी अपनाओ जागरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कारण एवं व्यापारी बंधु गण उपस्थित रहे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...