22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : हमीरपुर में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने दो...

उत्तर प्रदेश : हमीरपुर में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने दो साल के मासूम को बना दिया आरोपी

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो पक्षों में हुए झगड़े को लेकर पुलिस ने दो साल के मासूम के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर डाली। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद अब यह मामला सामने आया है। मासूम बच्चा अभी ठीक से बोल भी नहीं पाता और ऐसे में उसे भी मारपीट का मुल्जिम बनाए जाने से आम लोग भी दंग हैं। यह मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाने का है। जहां की पुलिस ने बिना जांच किए ही दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया और इसमें एक दो साल के बच्चे को भी आरोपी बना डाला।

कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के दयाशंकर श्रीवास ने बताया कि पिछले माह थाने में तैनात होमगार्ड नरेन्द्र तिवारी से झगड़ा हो गया था। इसने अपने परिवार के लोगों के साथ उसे पीटा और बच्चों के साथ ही बहू से भी मारपीट की। घटना की तहरीर थाने में दी गई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और एससी, एसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बताया कि घटना की रात में ही होमगार्ड के जवान की पत्नी ने थाने में झूठी तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने बिना जांच कराए ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी मुकदमे में दो साल के नाती पर भी केस दर्ज किया गया। यह मामला एसपी के यहां पहुंचा। जिस पर कार्रवाई के निर्देश कुरारा थाने की पुलिस को दिए गए हैं।

एफआईआर की नकल देखते ही परिजनों के उड़े होश
पीड़ित दयाशंकर ने बताया कि घटना के कई दिन बाद थाने से एफआईआर की नकल ली गई। जिस पर दो साल का मासूम नाती नामजद किया गया है। अब इस मामले को लेकर शिकायत एसपी से की गई है। इधर, कुरारा थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने शनिवार को बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिस पर दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था। बताया कि दो साल के बच्चे का नाम एफआईआर में आया है। जिसकी जांच कर उसका नाम मुकदमे से हटवाया जा रहा है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this