7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedअनिल अग्रवाल के लिए वरदान बनी OCCRP की निगेटिव रिपोर्ट, गौतम अडानी...

अनिल अग्रवाल के लिए वरदान बनी OCCRP की निगेटिव रिपोर्ट, गौतम अडानी ने भी पलटी बाजी

Published on

नई दिल्ली

नॉन प्रॉफिट मीडिया संस्था OCCRP ने गौतम अडानी के बाद अनिल अग्रवाल को निशाना बनाया था। अमेरिकी अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस के समर्थन वाली इस संस्था ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया कि अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने कोरोना महामारी के दौरान पर्यावरण कानूनों को कमजोर करने के लिए गुपचुप तरीके से लॉबिंग की थी। लेकिन इन आरोपों के बावजूद वेदांता का शेयर हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.64 फीसदी तेजी के साथ 236.15 रुपये पर बंद हुआ। यानी OCCRP एक तरह से वेदांता के लिए वरदान साबित हुई। इसी तरह गौतम अडानी ने भी शानदार वापसी की है। OCCRP ने अडानी ग्रुप पर भी आरोप लगाए थे। इससे गुरुवार को ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई थी लेकिन शुक्रवार को बाजी पलट गई।

OCCRP ने एक लेख में यह दावा किया था कि कोरोना महामारी के दौरान जनवरी, 2021 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने तत्कालीन पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से कहा था कि सरकार को माइनिंग कंपनियों को नए एनवायरमेंटल क्लीयरेंस हासिल किए बिना 50 परसेंट उत्पादन बढ़ाने की अनुमति देनी चाहिए। इससे देश में इकॉनमिक रिकवरी की रफ्तार तेज हो सकती है। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया था कि वेदांता की ऑयल कंपनी केयर्न इंडिया ने भी ऑयल ब्लॉक्स में एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग के लिए जन सुनवाई को खत्म करने के लिए सफल लॉबिंग की थी।

गौतम अडानी की वापसी
इससे पहले OCCRP ने गौतम अडानी के अगुवाई वाले अडानी ग्रुप को भी निशाना बनाया था। उसने दावा किया था कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इस कारण गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। मगर शुक्रवार को अडानी ग्रुप ने धमाकेदार वापसी की। ग्रुप के अधिकांश शेयरों में हफ्ते के आखिरी दिन 2.8 फीसदी तक तेजी आई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद दो दिन में अडानी ग्रुप का 22 परसेंट मार्केट कैप स्वाहा हो गया था जबकि OCCRP की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप का मार्केट कैप दो दिन में दो परसेंट गिरा है। शुक्रवार की तेजी से अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...