24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपहले बात तो कर लेते, एक देश एक चुनाव पर बोले गहलोत-...

पहले बात तो कर लेते, एक देश एक चुनाव पर बोले गहलोत- लोकतंत्र खतरे में, देश किस दिशा में जा रहा है

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘One Nation, One Election’ के मुद्दे पर बात करते हुए कहा है कि आम सहमति बनाए बिना केंद्र का इस विषय पर पर जोर देना भारत में लोकतंत्र के खतरे में होने का उदाहरण है। जब सीएम अशोक गहलोत से इस मुद्दे पर राय पूछी गई तो सीएम ने कहा, “मैं लंबे समय से यह कह रहा हूं, आज जो कुछ भी हो रहा है, कोई नहीं जानता कि देश किस दिशा में जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में है और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक साथ चुनाव इसका एक उदाहरण है। केंद्र विपक्षी दलों को साथ लेकर और उनके साथ चर्चा करके ऐसा कर सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।”

क्या बोले CM गहलोत?
इस मुद्दे की जांच के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा समिति का नेतृत्व करने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, “राष्ट्रपति का पद एक प्रतिष्ठित पद है, मैंने कभी किसी पूर्व राष्ट्रपति को किसी समिति का नेतृत्व करते हुए नहीं सुना, समिति की आलोचना के साथ-साथ प्रशंसा भी की जाएगी और आपने अनावश्यक रूप से पूर्व राष्ट्रपति को इसमें शामिल कर लिया है।”

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र विपक्ष को विश्वास में ले सकता था और लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे लोगों को उन पर शक होता है कि उनकी मंशा क्या है। उन्होंने कहा कि सरकार 18-22 सितंबर तक विशेष संसद सत्र बुलाने के अपने अधिकार में है, लेकिन उसने अभी भी देश को यह नहीं बताया है कि इसे क्यों बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान के लोगों ने राज्य में कांग्रेस सरकार को फिर से चुनने का मन बना लिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस बात की चिंता है कि चुनाव हारने के बाद भाजपा राजस्थान में सरकार बनाने में विफल रही है और वह बदला लेगी, मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्हें (भाजपा) पता होना चाहिए कि वे किसके सामने हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मोदी फैक्टर काम नहीं करने वाला है और पार्टी ने राज्य की 200 सीटों में से 156 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। कानून-व्यवस्था पर गहलोत ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों की ओर इशारा किया और कहा कि अन्य राज्यों का रिकॉर्ड राजस्थान से भी खराब है।

Latest articles

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

रायसेन रोड पर नगर निगम के कचरा ट्रक में लगी भीषण आग, बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के सड़कों पर दौड़ रहा था वाहन

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी गेट के सामने रविवार रात उस...

मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, बैरागढ़ पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में दवा का ओवरडोज लेने से एक 28 वर्षीय...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...