21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिमोदी की हंसी का वीडियो क्यों शेयर कर रहे कांग्रेसी, बिग बी...

मोदी की हंसी का वीडियो क्यों शेयर कर रहे कांग्रेसी, बिग बी का फिल्मी सीन भी आया

Published on

नई दिल्ली

जी20 समिट का समापन हो चुका है। विदेशी मेहमान स्वदेश लौट चुके हैं लेकिन देश में अलग ही सियासत शुरू हो गई है। आयोजन खर्च को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं और अब कांग्रेस के कई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हंसने का एक वीडियो ले आए हैं। इसमें दिखाई देता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ बोलते हैं और मोदी हंस पड़ते हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने लिखा, ‘क्या कोई समझा सकता है कि यहां क्या हुआ?’ दरअसल, उनका तंज इस बात को लेकर था कि पीएम किस बात पर हंस रहे हैं? PM के हाथ में गिलास भी दिखाई देती है। ट्विटर पर डिबेट छिड़ गई। एक यूजर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म का एक सीन दिखाया। लिखा, ‘समझने वाले समझ गए।’ सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा के समर्थक भिड़ गए। कई लोगों ने पूरा वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि एडिट कर गलत तरीके से वीडियो को पेश किया जा रहा है। समझिए आखिर पूरा माजरा क्या है?

​वीडियो कब का है और गिलास में क्या है
हाल में दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का समापन हुआ है और उसके ठीक बाद यह वीडियो सामने आया तो लोगों को लगा कि शायद यह उसी समय का है। जी नहीं, यह वीडियो पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे का है। जून में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के मेहमान थे। व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा गया था। वहीं पर बाइडन के साथ मोदी चीयर्स कर रहे थे। 15 साल में पहली बार किसी भारतीय नेता के लिए अमेरिका ने स्टेट डिनर रखा था। लोगों को जानना चाहिए कि पीएम मोदी और बाइडन दोनों एल्कोहल नहीं लेते हैं। उनके गिलास में अदरक फ्लेवर वाला कार्बोनेटेड ड्रिंक था।

​अब वो बात जिस पर ट्रोल किया जा रहा​
दरअसल, उस इवेंट में बाइडेन ने कहा था कि उनके दादा कहते थे कि अगर आप शराब नहीं पीते हैं तो आप बाएं हाथ से अपना गिलास उठाएं। आप सब सोचते हैं कि मैं मजाक कर रहा हूं। ऐसा नहीं है। दरअसल, इस पारंपरिक आयोजन में नेता अपनी गिलास उठाकर टोस्ट करते हैं। यह एक तरह से चीयर्स का प्रदर्शन होता है। बाइडेन की बात को सुनकर मोदी हंसने लगे। उनके भी दाहिने हाथ में गिलास था। इसी पर तंज कसते हुए R Puncharwalah जैसे कई लोगों ने लिखा, ‘समस्या ये है कि मोदी मैसेज समझ नहीं पाए और इसे जोक की तरह लिया और बाइडेन की बात समझे बिना हंस पड़े।’ कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की फिल्म का एक सीन शेयर किया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...