17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यवाट्सएप स्टेटस बना मौत की वजह! 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड,...

वाट्सएप स्टेटस बना मौत की वजह! 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, महिला टीचर पर लगा आरोप

Published on

प्रयागराज,

प्रयागराज में 11वीं कक्षी में पढ़ने वाली लड़की ने सुसाइड कर लिया. परिवार का कहना है कि बेटी ने वाट्सऐस स्टेटस पर स्कूल की टीचर का डांस करते हुए का वीडियो लगाया था. ऐसा करने पर टीचर ने बेटी को डांटा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली. स्कूल प्रबंधन ने परिवार के इन आरोपों का खंडन किया है. परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस हमारी एफआईआर नहीं लिख रही है. स्कूल की उस टीचर से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है, जिसका बेटी ने स्टेटस लगाया था.

दरअसल, शहर के नामी स्कूल में 5 सितंबर को टीचर्स डे के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और स्कूल का सारा टीचिंग स्टाफ भी स्कूल पहुंचा था. कार्यक्रम में सभी ने डांस भी किया था. इस दौरान कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने एक महिला टीचर के डांस का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया.

स्कूल में टीचर ने डांटा, छात्रा ने मांगी माफी
इसके बाद छात्रा ने टीचर के डांस वाले वीडियो को अपना वाट्सऐस स्टेटस बना लिया. दो दिन की छुट्टी के बाद जब छात्रा स्कूल पहुंची तो जिस टीचर का उसने डांस वीडियो स्टेटस पर लगाया था उस टीचर ने छात्रा को जमकर डांटा. बताया गया कि महिला टीचर की नाराजगी इस बात से थी कि छात्रा ने उससे पूछे बिना डांस वाला वीडियो स्टेटस पर कैसे लगाया. छात्रा ने इस गलती पर टीचर से माफी भी मांगी थी.

छात्रा ने लगा ली घर में फांसी
8 सितंबर को छात्रा ने घर के पीछे वाले कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. परिवार का आरोप है कि टीचर द्वारा डांटे जाने के कारण ही बेटी ने आत्महत्या की है. परिवार का कहना है कि बेटी को स्कूल से निकाले जाने की धमकी भी दी गई थी.

पुलिस नहीं सुन रही हमारी बात: परिजन
परिजनों का कहना है कि जब हम लोग स्कूल में महिला टीचर से मिलने के लिए पहुंचे तो हमें अंदर नहीं घुसने दिया गया. स्कूल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली और हमें वहां से भाग दिया गया है. वहीं, हमने कैंट थाने में लिखित शिकायत की तो हमारी सुनवाई नहीं की गई. हमारी शिकायत भी नहीं ली गई. पुलिस इस मामले में लापरवाही दिखा रही है. हम पर इस मामले को रुपए लेकर दबाने का दबाव बनाया जा रहा है.

मां दूसरों के यहां खाना बनाती है, पिता चलाते हैं दुकान
मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि बेटी पढ़ने में बहुत होशियार थी. उसका सपना पुलिस में जाने का था. मां दूसरे के घरों में खाना बनाने जाती हैं और पिता बाटी-चोखा की दुकाने चलाते हैं.

छात्रा ने सुसाइड क्यों किया इसकी जांच होनी चाहिए: स्कूल प्रिंसिपल
वहीं, स्कूल प्रिंसिपल शुभा वाशिंगटन का कहना है कि टीचर्स डे मौके पर स्टूडेंट्स और स्कूल टीचर डांस कर रहे थे. वहां स्टूडेंट्स को मोबाइल लाने का मनाही थी. छात्रा ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया. इसके बाद स्टेटस लगा दिया. छात्रा की शिकायत की गई थी. उसने फांसी क्यों लगाई है जांच का विषय है. छात्रा के इस कदम से स्कूल प्रशासन भी काफी दुखी है

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...