17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराजनीति'क्या बीजेपी में सनातनी होने का एक भी गुण है?', सनातन विवाद...

‘क्या बीजेपी में सनातनी होने का एक भी गुण है?’, सनातन विवाद पर कपिल सिब्बल ने पूछा

Published on

नई दिल्ली,

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर जो बयान दिया, उसने चेन्नई से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा दिया है. बीजेपी लगातार कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमलावर है. इस विवाद पर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया सामने आई है.

कपिल सिब्बल ने पूछा कि क्या बीजेपी सनातन धर्म की समर्थक या संरक्षक है? क्या उसमें सनातनी होने का एक भी गुण है? सिब्बल ने कहा, “सनातन धर्म’ के गुण हैं ईमानदारी, जीवित प्राणियों को चोट न पहुंचाना, पवित्रता, दान, धैर्य… क्या उनमें इनमें से एक भी गुण है? क्या वे कभी ‘सनातनी’ हो सकते हैं? क्या वे कभी ‘सनातन धर्म’ की रक्षा कर सकते हैं, जबकि उनकी सभी गतिविधियां ‘सनातनी’ गुणों से असंबंधित हैं?… क्या यह ‘सनातनी’ है किसी ऐसे व्यक्ति को बचाना जिस पर महिला पहलवानों से छेड़छाड़ का आरोप है? क्या मणिपुर में जो कुछ हो रहा था उस पर चुप रहना ‘सनातनी’ है?”

सिब्बल ने राम मंदिर को लेकर भी बीजेपी को घेरा. उन्होंने पूछा, “क्या आप राम मंदिर बनाकर राम भक्त बन सकते हैं? राम मंदिर बनाना क्या राजनीति राम भक्त बनना है, पवित्रता है… मैं उन्हें चुनौती देता हूं, इस देश के लोगों को बताएं कि आपके पास ‘सनातनी’ का कौन सा गुण है?”

सनातन को लेकर विपक्षी गठबंधन को घेर रही बीजेपी
बता दें कि सनातन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंत्रियों से कहा कि उदयनिधि के बयान का तथ्यों के साथ जवाब दिया जाए. पीएम मोदी ने एक रैली को दौरान कहा कि कुछ दल समाज को विभाजित करने में लगे हैं. भारत की संस्कृति पर हमला करना उनका मकसद है.

सनातन धर्म सामाजिक न्याय के खिलाफ: उदयनिधि
हाल ही में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे खत्म किया जाना चाहिए. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उन्हें नष्ट कर दिया जाना चाहिए.

ए राजा ने सनातन पर क्या कहा था?
डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि सनातन पर उदयनिधि का रुख नरम था. उन्होंने कहा, “सनातन धर्म की तुलना सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए. जबकि उदयनिधि ने सनातन की तुलना मलेरिया से की है.” डीएमके नेता ने आगे कहा, सनातन की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग जैसे सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...