10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यसीएम शिंदे की गणपति साधना..., राज ठाकरे के बाद उद्धव के करीबी...

सीएम शिंदे की गणपति साधना…, राज ठाकरे के बाद उद्धव के करीबी के घर पहुंचे, मुलाकात के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी बप्पा की साधना में लीन हैं। मुंबई में उन्होंने कई गणेश पंडालों की मुलाकात के साथ 20 सितंबर को मनसे के प्रमुख राज ठाकरे के घर जाकर गणपति के दर्शन किए थे। खुद के साथ समर्थक विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे का सामना कर रहे मुख्यमंत्री शिंदे बीती रात उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी मिलिंद नार्वेकर के घर पहुंचे और बप्पा के दर्शन किए। मिलिंद नार्वेकर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी हैं। वे उनके अधिकृत पीए (निजी सहायक) हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से पहले मिलिंद नार्वेकर के घर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी दर्शन को पहुंचे थे।

क्या टल जाएगा संकट?
उद्धव ठाकरे से अलग होकर राज्य की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे के घर जाकर गणपति के दर्शन किए थे। इससे पहले भी दोनों की कई बात मुलाकात हो चुकी है। राज ठाकरे ने काफी गर्म जोशी के साथ सीएम एकनाथ शिंदे का स्वागत किया था। सीएम शिंदे ने जिस तरह पिछले दो दिनों में गणपति पंडालों की मुलाकात ली है उसकी महाराष्ट्र की राजनीति में खूब चर्चा हो रही है। चर्चा है कि क्या मुख्यमंत्री बनने के बाद खुद और विधायकों की सदस्यता पर आए संकट से सीएम शिंदे बाहर निकल पाएंगे? या फिर 10 दिनों के गणेश उत्सव के बाद राज्य में कोई नया उलटफेर देखने को मिलेगा। एकनाथ शिंदे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की लाड़ली बहन अर्पिता शर्मा के घर भी गणपति दर्शन को पहुंचे थे। इस मौके पर सलमान खान और उनकी मां भी मौजूद रही थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछी है डेडलाइन
एकनाथ शिंदे के साथ उनके समर्थक 16 विधायकों की सदस्यता पर फैसला लेने के सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष से डेडलाइन पूछी है। शिंदे गुट के 16 विधायकों ने 6,000 पन्नों के लिखित जवाब के साथ अपना कानूनी पक्ष रखा है। पिछले साल जून में शिंदे ने बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद उन्होंने मूल शिवसेना पर कब्जा भी कर लिया था। शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से शिंदे सहित 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को जल्द फैसला लेने को कहा था। महाराष्ट्र में ऐसी भी चर्चा है कि इस मामले को देखते हुए बीजेपी प्लान बी और सी पर काम कर रही है तो वहीं सीएम एकनाथ शिंदे गणपति की साधना में लीन दिख रहे हैं।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...