17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यफतेहपुर सीकरी की स्मारक में लगी रेलिंग टूटी, फ्रांसीसी महिला टूरिस्ट की...

फतेहपुर सीकरी की स्मारक में लगी रेलिंग टूटी, फ्रांसीसी महिला टूरिस्ट की मौत

Published on

फतेहपुर सीकरी,

आगरा के फतेहपुर सीकरी से एक दर्दनाक खबर सामने आई. जहां एक फ्रेंच महिला पर्यटक की रेलिंग से गिर कर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

इस मामले पर एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राज कुमार पटेल ने बताया कि फ्रांसीसी पर्यटकों का एक समूह फतेहपुर सीकरी किले के अंदर ख्वाबगाह स्मारक के पास तुर्की सुल्ताना पैलेस में सेल्फी ले रहा था, तभी उनके संयुक्त वजन के कारण लकड़ी की रेलिंग टूट गई. सभी पर्यटक खुद को बचाने में सफल रहे लेकिन एक 60 साल की महिला करीब 9 फीट की ऊंचाई से पत्थर के फर्श पर गिरी और बेहोश हो गईं.

फ्रेंच महिला पर्यटक की रेलिंग से गिरकर मौत
राजकुमार पटेल ने बताया कि स्मारक पर मौजूद एएसआई कर्मचारियों ने तुरंत 108 नंबर डायल कर आपातकालीन एम्बुलेंस को बुलाया. लेकिन एम्बुलेंस को आने में समय लग गया. मौके पर मौजूद कुछ गाइडों ने एम्बुलेंस की व्यवस्था की और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि महिला घायल अवस्था में वहां आधे घंटे तक पड़ी रही. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

20 किलोमीटर दूर से बुलानी पड़ी थी एम्बुलेंस
एक स्थानीय टूर गाइड ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो रेलिंग टूटी है, वह कोविड-19 के बाद लगाई गई थी और कई महीनों से ढीली पड़ी थी, जिसके कारण वह पर्यटकों का भार नहीं संभाल सकी और टूट गई. इसके अलावा गाइड ने बताया कि फतेहपुर सीकरी में कोई एम्बुलेंस नहीं थी. जबकि इस जगह पर हर महीने सैकड़ों पर्यटक आते हैं. लगभग 20 किलोमीटर दूर किरावली से एम्बुलेंस बुलानी पड़ी. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. समय रहते महिला को इलाज मिल जाता तो उसकी जान भी बच सकती थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this