18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराजनीति'झूले की तरह है आपकी कुर्सी', जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़...

‘झूले की तरह है आपकी कुर्सी’, जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से बोलीं जया बच्चन

Published on

नई दिल्ली,

संसद के विशेष सत्र के बीच गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पेश किया गया. इस बीच समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की कुर्सी पर चुटकी ली.उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ से सदन की भव्यता की ओर इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि इस 7 स्टार होटल में सबसे अच्छी चीज आपकी कुर्सी है, जो झूले की तरह आगे-पीछे होती रहती है. दरअसल महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान सभापति धनखड़ ने कई महिला सांसदों को अपने आसन पर बैठने का मौका दिया था. इसी क्रम में जया बच्चन भी कुछ देर के लिए सभापति की कुर्सी पर बैठी थीं.

जया बच्चन ने कहा कि मैं सबसे पहले आपका (सभापति) धन्यवाद करना चाहती हूं कि आपने मुझे अपनी उस कुर्सी पर बैठने का मौका दिया. आपकी कुर्सी बड़ी मजेदार है. वहां बैठो तो वह झूले की तरह आगे-पीछे होती रहती है. तभी मुझे समझ आया कि क्यों आप बार-बार आकर उस कुर्सी पर लंबे समय तक बैठते हैं.

उन्होंने कहा कि आखिर में बोलने के नुकसान बहुत हैं. कुछ बोलने को बचा ही नहीं. इस पर जगदीप धनखड़ ने शायराना अंदाज में कहा कि इतने हिस्से में बंट गया हूं मैं कि मेरे हिस्से कुछ बचा ही नहीं. इस पर जया के साथ पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा.

बता दें कि महिला आरक्षण बिल दो दिन की चर्चा के बुधवार शाम को लोकसभा में पास हो गया था. नई संसद में पर्ची के जरिए हुए मतदान में बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े तो वहीं दो वोट विरोध में भी डाले गए. इससे पहले सदन में राहुल गांधी और अमित शाह एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आए थे.

लोकसभा और राज्यसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी-शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में ज्यादातर दलों का समर्थन मिला है. सदन में पहले दिन हुई चर्चा में विपक्षी दलों ने विधेयक में OBC महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करने और बिना परिसीमन के ही कानून लागू करने की मांग की. कांग्रेस पार्टी ने विधेयक को राजीव गांधी का सपना बताया तो TMC ने ममता बनर्जी को इस विधेयक की जननी करार दिया. सभी विपक्षी दलों ने विधेयक का स्वागत भी किया था.

अभी लोकसभा में कितने फीसदी महिला सांसद?
लोकसभा में जहां 14 फीसदी सांसद हैं, वो संख्या बढ़कर अब 33 फीसदी होगी. देश के किसी भी राज्य में अभी 15 फीसदी से ज्यादा विधायक नहीं हैं, लेकिन बिल के कानून बनने के बाद अब ये संख्या 33 फीसदी होगी. देश की 18 विधानसभा में जहां 10 फीसदी से कम महिला विधायक हैं, वहां अब महिलाओं की संख्या कुल सीट में एक तिहाई तक पहुंचेगी.

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...