24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयरूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय पर यूक्रेनी मिसाइल हमला, गुस्से...

रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय पर यूक्रेनी मिसाइल हमला, गुस्से में पुतिन, जवाबी कार्रवाई का आदेश

Published on

सेवस्तोपोल

यूक्रेन ने रूस के काला सागर बेड़े के मुख्य मुख्यालय पर शुक्रवार को एक भीषण मिसाइल हमला किया। इस हमले में क्रीमिया के सेवस्तोपोल में स्थित रूसी नौसैनिक मुख्यालय की इमारत से धुएं का गुबार निकलते हुए देखा गया। सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रज्वोझायेव ने कहा कि हमले में हताहत हुए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। रूसी समाचार एजेंसी तास ने बताया है कि नौसैनिक बेडे़ के मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एम्बुलेंस पहुंच गई हैं। इधर, नौसैनिक बेड़े पर मिसाइल हमले की खबर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुस्से में हैं। क्रेमलिन में रूसी सैन्य अधिकारियों की आपातकालीन बैठक हुई है और यूक्रेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर चर्चा की गई है।

मुख्यालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं
सेवस्तोपोल के गवर्नर रज्वोझायेव ने शुरू में निवासियों को चेतावनी दी थी कि एक और हमला होने की आशंका है और उनसे इमारतों को छोड़ने का आग्रह किया था। बाद में उन्होंने अपनी चेतावनी को वापस ले लिया। उन्होंने बाद में कहा कि काला सागर बेड़े मुख्यालय में आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और वहां जनशक्ति और संसाधन पर्याप्त हैं। कृपया शांत रहें। स्थिति आपातकालीन सेवाओं के नियंत्रण में है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेड़े मुख्यालय के पास नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जो लोग मिसाइल हमले के समय सड़क पर थे, वे भी घायल नहीं हुए हैं।

लोगों से तस्वीरें और वीडियो शेयर न करने को कहा
रूसी सरकारी मीडिया के अनुसार, वर्तमान में सेवस्तोपोल के कार्यवाहक डिप्टी गवर्नर येवगेनी गोरलोव, सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के कार्यवाहक निदेशक एलेक्सी क्रास्नोकुटस्की और सेवस्तोपोल के लिए आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के मुख्य निदेशालय के प्रमुख, मेजर जनरल एलेक्सी रोक्लिन घटनास्थल पर मौजूद हैं और अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। रज्वोझायेव ने टेलीग्राम पर कहा कि दुश्मन ने बेड़े के मुख्यालय पर एक मिसाइल हमला किया। एक टुकड़ा लुनाचार्स्की थिएटर के पास गिरा… सभी अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पीड़ितों के बारे में जानकारी स्पष्ट की जा रही है। कृपया शांत रहें और तस्वीरें या वीडियो पोस्ट न करें।

क्रीमिया ब्रिज पर आवाजाही रोकी गई
बताया जा रहा है कि क्रीमिया प्रायद्वीप पर रूसी एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं। क्रीमिया पुल पर वाहनों कीी आवाजाही अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। लोगों ने हमले के बाद शहर के बीचोंबीच से धुंआ उठते देखा। मिसाइल हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके में हवाई हमले का सायरन बजाया गया। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय समयानुसार लगभग 10:30 बजे वायु रक्षा ने क्रीमिया के पश्चिमी तट पर एक यूक्रेनी गाइडेड मिसाइल और दो ड्रोन को नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 22 सितंबर को रात भर में दो ड्रोन भी मार गिराए गए।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना वजह

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना...

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा,पिछले 12...